Fri Sep 11, 2026 | 08:36 PM IST

Curd And Turmeric Benefits: दही में हल्दी मिलाकर खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे

Benefits Of Eating Curd With Turmeric: दही और हल्दी सिर्फ चेहरे और बालों पर लगाना ही फायदेमंद नहीं है, बल्कि इन्हें मिलाकर खाना भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

Benefits Of Eating Curd With Turmeric In Hindi: चेहरे और बालों पर हल्दी लगाने के फायदों से तो हम सभी अच्छी तरह परिचित हैं, लेकिन क्या आपने दही और हल्दी खाने के फायदों के बारे में सुना है? दही एक बेहतरीन प्रोबायोटिक है और हल्दी को इसके औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। दही कैल्शियम, प्रोटीन, बी विटामिन के साथ ही कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। वहीं, हल्दी में करक्यूमिन, एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल गुणों के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। जब दही और हल्दी को साथ मिलाकर खाया जाता है, तो यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। यह कॉम्बिनेशन सिर्फ आपके शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य, त्वचा और बालों के लिए भी बहुत लाभकारी है। इनका सेवन करने से शरीर में पोषण की कमी दूर होती है और कई गंभीर रोगों का जोखिम भी कम होता है। इस लेख में हम आपको दही और हल्दी खाने के 5 फायदे (dahi aur haldi khane ke fayde) बता रहे हैं।

दही और हल्दी खाने के फायदे- Benefits Of Eating Curd With Turmeric In Hindi

1. पेट के लिए फायदेमंद है

दही और हल्दी खाने से आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद मिलती है। यह मिश्रण पाचन को बेहतर बनाने में मददगार है और मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करते हैं। जिससे पेट में गैस, अपच, ब्लोटिंग, कब्ज आदि जैसी पेट संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

Curd with turmeric benefits in hindi

इसे भी पढें: सेब खाने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए? जानें सेब खाने के बाद पानी पीने के नुकसान

2. खून की कमी दूर करने में प्रभावी है

दही और हल्दी का मिश्रण शरीर में खून की कमी को दूर करने में भी प्रभावी है। अगर आप दोपहर में दही और हल्दी का सेवन करते हैं तो इससे शरीर में कफ को संतुलित करने में मदद मिलती है। यह मिश्रण शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने और खून की कमी को दूर करने में सहायक है। इसके लिए आप दही में 1/4 हल्दी पाउडर मिलाकर खा सकते हैं।

3. पीलिया में बहुत लाभकारी है

पीलिया बहुत ही गंभीर रोग है। यह स्थिति किडनी और लिवर को बहुत नुकसान पहुंचाती है। इस दौरान शरीर में खून की भारी कमी हो जाती है। साथ ही पूरे शरीर और आंखे में पीली पड़ जाती हैं। आयुर्वेद के अनुसार अगर आप दही में 5-10 ग्राम हल्दी पाउडर मिलाकर इसका सेवन करते हैं, तो यह मिश्रण पीलिया के उपचार में बहुत प्रभावी साबित हो सकता है।

4. इम्यूनिटी मजबूत होती है

दही और हल्दी मिलाकर खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जिससे सर्दी-जुकाम, वायरल संक्रमण जैसी समस्याओं से बचाव होता है। इसके अलावा हल्दी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर में सूजन और फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं, जिससे कई गंभीर रोगों का जोखिम कम होता है।

ये भी देखें:

5. हड्डियां मजबूत होती हैं

दही कैल्शियम, प्रोटीन जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती है और हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इनका सेवन करने से हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। साथ ही जोड़ों में सूजन कम होती है, जिससे हड्डियों व जोड़ों में दर्द की समस्या से भी राहत मिलती है।

इसे भी पढें: हार्मोन्स संतुलित रखने के लिए ब्रेकफास्ट में क्या खाएं और क्या नहीं? जानें एक्सपर्ट से

यह भी ध्यान रखें

दही और हल्दी का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। लेकिन ध्यान रखें कि आपको इसका ज्यादा मात्रा में सेवन नहीं करना है। साथ ही इसका सेवन करने से पहले आपको डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए, जिससे कि वह आपकी स्थिति के अनुसार आपको बेहतर सलाह दे सके।

All Image Source: Freepik.com

Read Next

पीरियड्स की कई समस्याएं दूर करती हैं नीम की पत्तियां, जानें सेवन का तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Vineet Kumar

Vineet Kumar

Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया के ओनलीमायहेल्थ में बतौर सब एडिटर काम कर रहे विनीत को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 3 साल से ज्यादा का अनुभव है। विनीत को हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। वे विभिन्न संस्थानों में इस बीट पर काम कर चुके हैं। फीचर स्टोरीज के अलावा विनीत को राजनीति और देश-विदेश की खबरें लिखने की भी अच्छी समझ है। विनीत ने दिल्ली विश्विविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पीजी डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 18, 2022 00:25 IST

    Published By : Vineet Kumar

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content