दूध सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। कैल्शियम से भरपूर दूध में प्रोटीन, पोटैशियम और फास्फोरस जैसे जरूरी न्यट्रिएंट्स पाए जाते हैं। अकसर लोग गर्म या नॉर्मल तापमान वाला दूध ही पीते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ठंडा दूध पीना भी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है? जी हां, ठंडा दूध ना केवल हेल्थ के लिए अच्छा होता है, बल्कि इसका टेस्ट भी काफी अच्छा लगता है। आप इसमें अपनी पसंद के अनुसार फ्लेवर भी मिक्स कर सकते हैं। जिन लोगों को बार-बार कॉफी पीने की आदत होती है, वो अगर ठंडा दूध पिएं, तो काफी देर उन्हें भूख नहीं लगेगी और कॉफी पीने की इच्छा भी नहीं होगी। आइए जानते हैं ठंडा दूध पीने के अन्य फायदे।
वजन घटाए
ठंडा दूध पीने से वजन कम होता है, क्योंकि इसे पचाने के लिए शरीर इसे नॉर्मल तापमान में लाने की कोशिश करता है,जिसमें काफी कैलोरी बर्न होती है। । इसलिए ठंडा दूध पीने से वजन आसानी से घट सकता है। इसको पीने से पेट काफी देर तक भरा रहता है, जिससे आपको कुछ और खाने की इच्छा नहीं होती है। यह भी एक वजह है कि ठंडा दूध आपको ओवर ईटिंग से बचाता है और आप एक्स्ट्रा कैलोरीज लेने से बच जाते हैं।
एसिडिटी को करे खत्म
ठंडा दूध पेट के लिए काफी गुणकारी है। ये पेट को तो ठंडा रखता ही है, कब्ज भी नहीं बनने देता है। ठंडे दूध को पीने से पेप्टिक अल्सर के कारण पैदा होने वाला दर्द भी दूर होता है। इसलिए अगर आपको एसिडिटी या कब्ज की समस्या है, तो रोज एक ग्लास ठंडा दूध पिएं।
इसे भी पढ़ें- शरीर के लिए संपूर्ण आहार माना जाता है दूध, एक्सपर्ट से जानें दूध पीने के फायदे और नुकसान
वर्कआउट के बाद का ड्रिंक
आप भी जिम में घंटों पसीना बहाने के बाद कई बार एनर्जी ड्रिंक का सेवन करते होंगे। ये एनर्जी ड्रिंक सेहत के लिए हानिकारक रहती हैं। ऐसे में आप ठंडे दूध को एनर्जी ड्रिंक के रुप में ले सकते हैं। दूध में कैलोरीज, विटामिन्स, मिनरल्स और कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, इसलिए ये आपको इंस्टेंट एनर्जी देता है।
हेल्दी स्किन के लिए फायदेमंद
ठंडा दूध इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है, जो शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाते हैं। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती। इसलिए ठंडे दूध को पीकर बॉडी को हाइड्रेट रखा जा सकता है। ठंडे दूध से हमारी स्किन को काफी फायदा होता है, इससे स्किन शाइनी बनती है।
इसे भी पढ़ें- इन 6 चीजों को खाने के बाद न पिएं दूध, सेहत को हो सकता है नुकसान
ठंडा दूध पीने के नुकसान
दूध पीने से शरीर को कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं, लेकिन ठंडे दूध को पीते समय ध्यान रखें इसका सेवन केवल दिन में ही करें। रात को सोने से पहले ठंडा दूध पीने से नींद नहीं आने की समस्या हो सकती हैं। ठंडे दूध को केवल गर्मियों में ही पिएं। ठंड में इसको पीने से खांसी और फ्लू इंफेक्शन होने का खतरा हो सकता हैं।
Image Credit- Freepik