
Frozen Peas : हरी-हरी मटर कई लोगों की पसंदीदा सब्जी होती है. पुलाव हो या फिर पनीर, कई तरह की डिश में आप मटर का इस्तेमाल करते हैं। खासतौर पर सब्जियों के सीजन में मटर काफी ज्यादा बनाई जाती है। लेकिन अगर आप सब्जियों के अलावा अन्य सीजन में मटर खाना चाहते हैं तो आपको फ्रोजन मटर की ओर रुख करने की जरूरत पड़ती है। सर्दी खत्म होने के बाद से लेकर सर्दी शुरू होने तक लोग फ्रोजन मटर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अधिक मात्रा में फ्रोजन मटर का सेवन शरीर के लिए नुकसानदेह हो सकता है। जी हां, अगर आप जरूरत से ज्यादा फ्रोजन मटर खाते हैं तो इससे वजन बढ़ने के साथ-साथ हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी आ सकती है।
फ्रोजन मटर के नुकसान
मटर का उत्पादन सिर्फ ठंड के मौसम में होता है। इसलिए अन्य सीजन में इसका इस्तेमाल करने के लिए लोग मटर को फ्रिजर में प्रिजर्व करके रखते हैं। किसी भी चीज को प्रिजर्व करके रखना स्वास्थ्य के लिए हेल्दी नहीं होता है। यह फ्रेश मटर की तुलना में आपके लिए हानिकारक हो सकता है। आइए जानते हैं फ्रोजन मटर से सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में-
इसे भी पढ़ें - क्यों पॉपुलर हो रहा है मटर से बना प्रोटीन (Pea Protein), एक्सपर्ट से जानें सेहत को इससे मिलने वाले फायदे
1. वजन बढ़ा सकता है फ्रोजन मटर
फ्रोजन मटर का अगर आप अधिक मात्रा में सेवन करते हैं तो आपका वजन काफी तेजी से बढ़ सकता है। दरअसल, प्रिजर्व फूड्स में स्टार्च काफी ज्यादा होता है, जिसकी वजह से शरीर में फैट बढ़ने की संभावना होतीहै।
2. डायबिटीज का खतरा
मटर को फ्रेश रखने के लिए स्टार्च का इस्तेमाल किया जाता है। यह स्टार्च भोजन में स्वाद को बनाए रखने में मददगार होता है। जब आप इसका सेवन करते हैं तो यह स्टार्च चीनी में परिवर्तित हो जाता है। इससे ब्लड में शुगर का स्तर बढ़ता है, जिससे डायबिटीज होने का खतरा रहता है।
3. हृदय रोग का खतरा
फ्रोजन या फिर पैक्ड मटर में ट्रांस फैट होते हैं जो हृदय डिजीज का कारण बन सकते हैं। इसकी वजह से धमनियों के बंद होने की संभावना होती है। यह फैट शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) के स्तर को बढ़ा सकता है। वहीं, अच्छे कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) के स्तर को कम करता है। इससे हार्ट डिजीज होने की संभावना बढ़ जाती है।
4. खत्म हो जाते हैं पोषक तत्व
फ्रोजन मटर में पोषक तत्व न के बराबर होते हैं। दरअसल, किसी भी आहार को लंबे समय तक फ्रिज में रखने से उसमें मौजूद महत्वपूर्ण विटामिन और खनिज नष्ट हो सकते हैं। इसलिए, फ्रोजन हुए खाद्य पदार्थ ताजे खाद्य पदार्थों की तरह पौष्टिक नहीं माने जाते हैं।
5. ब्लड प्रेशर को करता है प्रभावित
फ्रोजन मटर का अत्यधिक सेवन करने से ब्लड प्रेशर बढ़ने की संभावना होती है। क्योंकि यह हमारे शरीर में सोडियम की मात्रा को बढ़ा देता है। बहुत अधिक सोडियम का सेवन करने से स्ट्रोक और हृदय डिजीज होने का खतरा रहता है।
फ्रोजन मटर हो या फिर अन्य कोई खाद्य पदार्थ यह हमारे स्वास्थ्य के लिए हेल्दी नहीं होते हैं। हालांकि, अगर आप इस तरह के फूड्स का सेवन करते हैं तो एक बार एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version