क्या आप जानते हैं कि मुंह की लार के भी फायदे हैं। यह सुबह की बासी लार सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। लार का प्रयोग आंखों के रोगों में, त्वचा संबंधी रोगों में और दांतों की कई समस्याओं में फायदेमंद है। ऐसा माना जाता है कि आयुर्वेद में हजारों साल पहले ऋषि बाग्वट ने लार के अनेक फायदे बताए थे। लार में ऐसे 18 तत्व पाए जाते है जो मिट्टी में पाए जाते हैं। शरीर में जब यह गुण विद्यमान रहते हैं तो कई बीमारियों का इलाज बनते हैं। इस लार का प्रयोग अलग-अलग परेशानियों में अलग-अलग तरीक से किया जाता है। आज के इस लेख में हम जानेंगे कि सुबह की बासी लार के क्या फायदे हैं।
सुबह की बासी लार के फायदे
1. त्वचा संबंधी समस्याओं में लाभकारी
सुबह की बासी लार त्वचा रोग जैसे दाद, मुहांसों, फोड़े-फुंसियों के दाद को हटाने में बहुत लाभकारी है। अगर किसी को दाद हो या मुंहासों की समस्या होती है तो बासी लार को चेहरे पर लगाने से ये परेशानी खत्म हो जाती है। शरीर में होने वाले फोड़े-फुंसियों या घाव के भरने के बाद जो दाग रह जाते है उनको भी दूर करने में भी सुबह की लार बहुत काम आती है। अगर आपके शरीर में कहीं कट गया है, छिल गया है या घाव हो गया है तो सुबह की लार लगाने से बहुत फायदा होता है।
2. पेट संबंधी परेशानियों में फायदेमंद
अगर आपको पेट संबंधी परेशानियां होती हैं, जैसे अक्सर आपका पेट अक्सर खराब रहता है तो पाचन को दुरुस्त करने में भी लार बहुत सहायक है। लार में टायलिन नामक एंजाइम पाया जाता है, इसलिए सुबह उठते ही एक गिलास पानी पीने से हमारी लार सीधे हमारे मुंह में चली जाती है। ऐसा रोजाना करने से कभी पाचन संबंधी परेशानियां नहीं होती है। साथ-साथ पेट की अन्य परेशानियां भी दूर हो जाती हैं।
इसे भी पढ़ें : मुंह की लार से भी पता चल सकती हैं कई बीमारियां, वैज्ञानिकों ने ढूंढा नया तरीका
3. आंखों के लिए फायदेमंद
देर रात तक काम करने से अगर आपकी आंखों के नीचे काले धब्बे हो गए हैं या आंखों की रोशनी कम हो गई है तो सुबह की बासी लार आपके लिए बहुत फायदेमंद है। अगर आपके आंखो के आस पास काले घेरे हैं तो सुबह मुंह की लार से धीरे-धीरे अपने आंखों के आसपास मलें। कुछ ही दिनों में काले घेरे दूर हो जाएंगे। साथ ही सुबह की लार काजल की तरह आंखों में लगाने से, आंखों की रोशनी बढ़ती है। सुबह की लार आंख आने की समस्या में भी लाभकारी है। आंखों के नीचे काले धब्बे मिटाने का यह सबसे अच्छा घरेलू नुस्खा है।
इसे भी पढ़ें : सोते वक्त मुंह से बहती है लार, तो हो सकती है ये गंभीर बीमारियां
4. मुंह की बदबू को भगाए दूर
मुंह से बदबू तब आती है, जब मुंह में लार की कमी हो जाती है। मुंह में रह गए भोजन के कण और बैक्टीरिया कई बार इन्फेक्शन पैदा कर देते हैं जिससे भी सांसों से बदबू आती है। लार से इन कणों और बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करती है। इस तरह सांसों से बदबू कम आती है या कहें कि बदबू कम आती है।
5. दांतों का सुरक्षा कवच
लार में ऐसे कई गुण होते हैं जिनसे दांतों को मजबूती मिलती है। लार में पोटैशियम, सोडियम, ग्लूकोज, फास्फेट, कैल्शियम और प्रोटीन जैसे तत्व होते हैं जो दांतों को मजबूती प्रदान करते हैं। लार में एंटीबॉयोटिक होते हैं जो दांतों को विषैले संक्रमणों से बचाते हैं जिससे दांत सड़ते नहीं। यह दांतों पर सुरक्षा कवच की तरह काम करती है। इस तरह लार दांतों के लिए बहुत लाभकारी है।
लार में सोडियम, ग्लूकोज, कैल्शियम आदि गुण व एंटीबायोटिक पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। सुबह की बासी लार पानी के साथ पीने से पाचन क्रिया स्वस्थ रहती है। इसके अलावा दांतों के लिए भी बासी लार बहुत लाभदायक होती है। सुबह की बासी लार सेहत के लिए बहुत लाभदायक है।
Read more articles on Home-Remedies in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version