सर्दी-खांसी की समस्या दूर करती है जावित्री, जानें इसके अन्य फायदे और प्रयोग

Health Benefits Of Javitri: जावित्री सर्दी- खांसी को दूर करने के साथ-साथ कई समस्याओं को दूर करती है। जानें इसे कैसे प्रयोग करें।
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दी-खांसी की समस्या दूर करती है जावित्री, जानें इसके अन्य फायदे और प्रयोग


बदलते मौसम में अक्सर लोग सर्दी- खांसी से परेशान रहते हैं। ऐसे में खड़े मसाले के रूप में मौजूद जावित्री मौसमी बीमारियों को ठीक करने के लिए बहुत फायदेमंद होती है। जावित्री में एंटी-माइक्रोबियल,  एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सिडेंट गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन ए, विटामिन बी 1 और अन्य कई मिनरल्स पाए जाते हैं। जावित्रि के नियमित उपयोग से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। आइए जानते हैं सर्दी- खांसी ठीक करने के अलावा जावित्री के फायदे और उपयोग। 

सर्दी -खांसी से राहत के लिए जावित्री

जावित्री में पाए जाने वाले  एंटी-माइक्रोबियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी- ऑक्सीडेंट गुण सर्दी जुकाम को ठीक करने में मदद करते हैं। जावित्री का सर्दी- खांसी में इस्तेमाल करने के लिए इसकी चाय बनाकर पी सकते हैं, इसे दूध में डालकर पी सकते हैं या खाने में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। जावित्री में एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं, इसलिए ये कई तरह के इंफेक्शन से बचाती है। ।

इम्युनिटी मजबूत बनाने में मदद

लगातार बदलते मौसम के कारण कई बार हम जल्दी बीमार पड़ते हैं। ये हमारी इम्यूनिटी कमजोर होने की निशानी होती है। ऐसे में खानपान में जावित्री के इस्तेमाल करने से इम्यूनिटी मजबूत हो सकती है। 

लिवर के लिए फायदेमंद

 ज्यादा तला-भुना और फ्राइ खाने के बाद लिवर को नुकसान होता है। ऐसे में लिवर की कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।में जावित्री लिवर को डिटॉक्स करने का काम करती है। इसलिए अगर आपको लिवर से जुड़ी परेशानी है, तो आप डॉक्टर से पूछकर जावित्री का सेवन कर सकते हैं। जावित्री पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के साथ खाना पचाने में भी मदद करती है।

किडनी के लिए फायदेमंद

किडनी शरीर का महत्वपूर्ण अंग होती है। जावित्री किडनी को स्वस्थ रखने का काम भी करती है। जावित्री शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालकर किडनी में होने वाली समस्याओं को दूर करती है। जावित्री के इस्तेमाल से किडनी में होने वाला इंफेक्शन भी दूर होता है। जावित्री रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम भी करती है।

Health Benefits Of Javitri

भूख बढ़ाने के लिए

जावित्री पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाने के साथ भूख बढ़ाने का काम करती है। जावित्री कई दिन से नहीं लग रही भूख को भी आसानी से खोल देती है। जावित्री का उपयोग सीमित मात्रा में बच्चों के लिए भी किया जा सकता है। जावित्री को नियमित खाने में शामिल करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- सुबह खाली पेट अंडा खाने से शरीर को मिलते हैं कई फायदे

जावित्री का उपयोग गरम मसाले में किया जाता है। ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल नियमित खाने में थोड़ी मात्रा में किया जा सकता है। जावित्री से सर्दी- खांसी के साथ कई बीमारियों को दूर करने में मदद मिलती है। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

सेहत की थाली : गोलगप्पे की एक प्लेट (5 पीस) में कितनी होती है कैलोरीज? क्या ये होती हैं हेल्दी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version