Expert

खट्टा-मीठा फल 'गोजी बेरीज' खाने से महिलाओं को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें खाने का तरीका

Goji Berries Benefits For Females: गोजी बेरीज के सेवन से महिलाओं को कई लाभ मिल सकते हैं। एक्सपर्ट से जानें इसके 5 फायदे -
  • SHARE
  • FOLLOW
खट्टा-मीठा फल 'गोजी बेरीज' खाने से महिलाओं को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें खाने का तरीका


Goji Berries Benefits For Females In Hindi: गोजी बेरीज लाल रंग के छोटे फल होते हैं, जो ठंडी जगहों पर पाए जाते हैं। गोजी बेरी स्वाद में खट्टे-मीठे होते हैं। इन्हें वुल्फबेरी, फ्रैक्टस लीसी और गौजीजी के नाम से भी जाना जाता है। गोजी बेरीज को सुपरफूड माना जाता है, क्योंकि ये पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, प्रोटीन, बीटा कैरोटीन, राइबोफ्लेविन, पोटैशियम, आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसए पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इन्हें अक्सर सलाद या ओटमील के साथ खाया जाता है। गोजी बेरी खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। खासकर, महिलाओं के लिए गोजी बेरी का सेवन काफी लाभकारी साबित हो सकता है। इसके सेवन से महिलाओं को स्वास्थ्य और त्वचा संबंधी कई लाभ मिल सकते हैं। आज इस लेख में मायहेल्थ बडी की डाइटीशियन अबरना मैथयूवनन से जानेंगे कि गोजी बेरीज खाने से महिलाओं को क्या-क्या होते हैं-

महिलाओं के लिए गोजी बेरीज खाने के फायदे - Goji Berries Benefits For Females In Hindi

शरीर को स्वस्थ रखे

घर और ऑफिस की जिम्मेदारियों के बीच अक्सर महिलाएं अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पाती हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना जरूरी होता है। गोजी बेरीज में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं। साथ ही, शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। गोजी बेरीज का सेवन करने से आप कई गंभीर बीमारियों और संकम्रण की चपेट में आने से बच सकती  हैं।

एजिंग के लक्षणों को रोकने में मदद करे

30 की उम्र के बाद महिलाओं के चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइन्स आने लगती है। ऐसे में, गोजी बेरी का सेवन करने से आप इन समस्याओं से बच सकती हैं। दरअसल, इसमें अमीनो एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। साथ ही, त्वचा में कोलेजन को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके सेवन से आपकी त्वचा हेल्दी और जवां नजर आ सकती है।

Goji-Berries-Benefits-I

ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करे

आजकल महिलाओं में डायबिटीज की समस्या काफी आम हो गई है। गोजी बेरीज में हाइपोग्लाइसेमिक गुण पाया जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके सेवन से ब्लड में इंसुलिन लेवल संतुलित रहता है, जिससे डायबिटीज में फायदा होता है। अगर आपको डायबिटीज है, तो आप डॉक्टर की सलाह से इसका सेवन कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए फायदेमंद है रामफल, एक्सपर्ट से जानें इसके फायदों के बारे में

वजन घटाने में मददगार 

जो महिलाएं वजन घटाना चाहती हैं, उनके लिए भी गोजी बेरीज का सेवन लाभकारी साबित हो सकता है। दरअसल, इनमें कैलोरी कम होती है और ये पोषक तत्व भरपूर होते हैं। ये मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करते हैं, जिससे वजन घटाने में सहायता मिलती है। इन्हें खाने से भूख कंट्रोल होती है, जिससे वजन घटाना आसान हो जाता है।

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखे

महिलाओं में अक्सर हाई ब्लड प्रेशर की समस्या देखी जाती है। गोजी बेरीज का सेवन करने से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसमें पोटैशियम पाया जाता है, जो हाई बीपी की समस्या को कंट्रोल करने में मददगार होता है। नियमित रूप से गोजी बेरीज का सेवन करने या इसका जूस पीने से दिल की बीमारियों का जोखिम भी कम हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: कलौंजी खाने से महिलाओं को मिलते हैं कई फायदे, जानें कैसे करें इसका सेवन

गोजी बेरीज का सेवन कैसे करें - How To Consume Goji Berries

आप दलिया या ओट्स में गोजी बेरीज मिलाकर खा सकती हैं। इसके अलावा, आप चाहें तो गोरी बेरीज की चाय का सेवन भी कर सकती हैं। इसके लिए एक कप गर्म पानी में टी बैग और लगभग 10-15 गोजी बेरीज डालें। इसे 5-10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद आप इस चाय का सेवन कर सकती हैं।

गोजी बेरीज का सेवन महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, अगर आप किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या से जूझ रही हैं, तो इसका सेवन करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Read Next

याददाश्त को बेहतर बनाएगा जटामांसी, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका

Disclaimer