नींबू और घी का एक साथ सेवन करने से मिलते हैं ये 5 फायदे, आयुर्वेदाचार्य से जानें सेवन का तरीका

घी और नींबू का एक साथ सेवन करने से सेहत को कई तरह से लाभ हो सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं इसके फायदों के बारे में-
  • SHARE
  • FOLLOW
नींबू और घी का एक साथ सेवन करने से मिलते हैं ये 5 फायदे, आयुर्वेदाचार्य से जानें सेवन का तरीका


नींबू और घी स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। नींबू जहां वजन कम करने से लेकर इम्यूनिटी को बूस्ट करने में आपकी मदद कर सकता है। वहीं, घी का सेवन भी इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ-साथ शरीर की कई अन्य परेशानियों को दूर करने में हमारी मदद कर सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं नींबू और घी का एक साथ सेवन करने से भी शरीर की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। आयुर्वेदिक में नींबू और घी का एक साथ सेवन करने की सलाह दी जाती है। इससे न सिर्फ आपका पाचन दुरुस्त हो सकता है। बल्कि यह वजन घटाने में भी असरदार हो सकता है। इसके साथ ही आपने गांव या फिर अपने आसपास बुजुर्गों को दाल के साथ देसी घी और नींबू का सेवन करते हुए देखा होगा। यह मिश्रण दाल का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी कई तरह से फायदेमंद (can we eat ghee and lemon together in dal) होता है। आज हम इस लेख में नींबू और घी का एक साथ सेवन करने से शरीर को होने वाले फायदों के बारे में जानेंगे। आइए गाजियाबाद स्वर्ण जयंती के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर राहुत चतुर्वेदी से जानते हैं कि नींबू और घी का एक साथ सेवन करने से शरीर को क्या-क्या फायदे होते हैं? 

नींबू और घी का सेवन करने के फायदे (health benefits of Ghee and lemon Juice)

नींबू और घी का एक साथ सेवन करने से वजन कम हो सकता है। साथ ही यह कब्ज और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में भी प्रभावी हो सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं नींबू और घी के फायदों के बारे में-

इसे भी पढ़ें -  क्या डिलीवरी के बाद घी खाना फायदेमंद है? डॉक्टर से जानें इसके फायदे और सावधानियां

कब्ज की परेशानियों से राहत

एक्सपर्ट बताते हैं कि नींबू और घी का सेवन आप एक साथ कई तरीकों से कर सकते हैं। इससे कब्ज की परेशानी दूर हो सकती है। यह वात और पित्ते दोष को दूर करने में प्रभावी होता है। कब्ज की परेशानी होने पर गर्म पानी के साथ 1 चम्मच घी और नींबू का रस मिक्स करके पिएं। इससे कब्ज की समस्या दूर हो सकती है। 

वजन कम करने में प्रभावी

देसी घी और नींबू का मिश्रण वजन घटाने में भी प्रभावी होता है। इसका सेवन आप दाल में नींबू और घी को मिलाकर कर सकते हैं। वहीं, सुबह उठकर गर्म पानी के साथ नींबू और घी का मिश्रण पिएं। नियमित रूप से इस रुटीन को फॉलो करने से शरीर का वजन कंट्रोल (ghee and lemon in empty stomach) हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि इस एक मात्र उपाय से आप अपने शरीर का वजन घटा नहीं सकते हैं। इसके साथ-साथ आपको सही डाइट और एक्सरसाइज फॉलो करने की आवश्यकता होती है। 

दाग-धब्बों से छुटकारा

नींबू और देसी घी का मिश्रण दाग-धब्बों की परेशानी को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। इसके लिए देसी घी की कुछ बूंदे लें। अब इसमें नींबू का रस मिक्स करके अपने चेहरे पर लगाएं। इससे दाग-धब्बों की परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही चेहरे की रंगत में भी सिधार आ सकता है। 

झड़ते बालों की परेशानी होगी दूर

नींबू और घी का एक साथ इस्तेमाल करने से झड़ते बालों की परेशानी दूर हो सकती है। इसके लिए 1 कटोरी में घी लें। इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदे डाल लें। इसके बाद स मिश्रण को अपने बालों की झड़ों और स्कैल्प पर लगाएं। फिर कुछ घंटों बाद अपने बालों को धो लें। इससे डैंड्रफ और झड़ते बालों की परेशानी दूर हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें - दूध में हल्दी और घी डालकर सोने से पहले पिएं, सेहत को मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

इम्यूनिटी होगी बूस्ट

घी और नींबू का एक साथ सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। नींबू और घी में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर रूप से पाए जाते हैं, तो इम्यूनिटी बूस्ट करने में प्रभावी हो सकते हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करने के लिए रोजाना गर्म पानी में नींबू और देसी घी को मिक्स करके पिएं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।

नींबू और देसी घी का मिश्रण स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आप पहले से किसी विशेष समस्या से जूझ रहे हैं, तो डॉक्टर से परामर्श लेकर ही इसका सेवन करें।

 

Read Next

हेल्दी फैट से नहीं बढ़ता है वजन और शरीर रहता है स्वस्थ, जानें हेल्दी फैट वाले 9 बेस्ट फूड्स

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version