Health Benefits Of Eating Sweet Potatoes: शकरकंद पोषक तत्वों से भरपूर होती है। सर्दियों में शकरकंद बाजारों में काफी ज्यादा मात्रा में मिलने लगती है। शकरकंद में भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, पोटेशियम, आयरन और विटामिन सी आदि पाया जाता हैं। शकरकंद खाने में काफी स्वादिष्ट होने के साथ शरीर के लिए बहुत हेल्दी भी होती है। सर्दियों में शरीर को गर्माहट की आवश्यकता होती है। शकरकंद शरीर को गर्माहट देकर इम्यूनिटी को भी मजबूत करती है। शकरकंद को उबालकर या बेक करके इसकी चाट बनाकर आसानी से खाया जा सकता है। शकरकंद की चाट बच्चों के साथ घर के सभी सदस्यों को दी जा सकती है, तो आइए जानते हैं सर्दियों में शकरकंद चाट खाने के फायदों के बारे में।
पाचन तंत्र को करें दुरुस्त
शकरकंद फाइबर से भरपूर होती है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करती है। शकरकंद चाट को खाने से पेट में गैस और कब्ज की समस्या नहीं होती है। जब आप शकरकंद की चाट बनाते हैं, तो इसमें नींबू का उपयोग अवश्य करें। ऐसा करने से अपच की समस्या भी दूर होगी।
टॉप स्टोरीज़
इम्यूनिटी को करें मजबूत
शकरकंद खाने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ शरीर की थकावट और कमजोरी भी ठीक होती है। शकरकंद में पाए जाने वाला विटामिन सी शरीर को लंबे समय तक स्वस्थ रखने में मदद करता है। शकरकंद मौसमी बीमारियों से भी शरीर के रक्षा करती है।
इसे भी पढ़ें- नाभि पर रोज इस तरह लगाएं हींग, मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे
आंखों को रखें स्वस्थ
शकरकंद खाने से आंखे लंबे समय तक स्वस्थ रहती है। शकरकंद में पाए जाने वाला बीटा-कैरोटीन आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ आंखों को लंबे समय तक स्वस्थ रखने में मदद करता है। शकरकंद को खाने से आंखों से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा कम होता है।
दिल को रखें स्वस्थ
शकरकंद दिल स्वस्थ रखने में मदद करती है। शकरकंद में भरपूर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है, जो दिल को हेल्दी रखने के साथ ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल रखता है। शकरकंद को नियमित खाने से हार्ट स्ट्रोक और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा कम होता है।
वजन घटाने के लिए मददगार
शकरकंद वजन घटाने में मददगार होती है। इसमें पाए जाने वाला फाइबर पेट को लंबे समय तक भर कर रखता है। जिससे आपको भूख नहीं लगती और वजन नियंत्रिण में रहता है। शकरकंद में कैलोरी भी काफी कम मात्रा में होती है, जो वजन को नहीं बढ़ने देती।
इसे भी पढ़ें- जंक फूड खिलाने से बच्चों की सेहत पर पड़ता है बुरा असर, हो सकते हैं ये 5 नुकसान
शकरकंद शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। लेकिन अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन शुरू करें।
All Image Credit- Freepik