एरियोबोट्रिया जैपोनिका यानी लोकाट भले ही मूलत: रूप से दूसरे देश का फल है। लेकिन अब इसकी खेती भारत में भी की जाती है। यह पोषण तत्वों, एंटी ऑक्सीडेंट्स और फ्लेवनॉइड से भरपूर होता है। इसका स्वाद मीठा-खट्टा और आकार में नाशपाती के जैसा होता है। इसका छिलका पीले रंग का होता है। इसे आमतौर पर कच्चे रूप में ही खाया जाता है लेकिन इसका प्रयोग जैम, जेली और जूस बनाने के लिए भी किया जाता है। इस फल में काफी मेडिकल गुण भी होते हैं। इसके अंदर मौजूद तत्व आपको काफी सारे स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने में सक्षम हैं। तो आइए जानते हैं इस फल के लाभ और कुछ साइड इफेक्ट्स।
लोकाट में पौष्टिक तत्व
कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल में सीनियर डाइटिशियन डॉक्टर अदिति शर्मा बताती हैं कि लोकाट में बहुत से पोषक तत्व मौजूद हैं। जैसे कि विटामिन बी, सी, ए, राइबोफ्लेविन, कॉपर,आयरन, कैल्शियम और फास्फोरस। एक कप लोकाट में लगभग 60-65 कैलोरीज़, 0.640 ग्राम प्रोटीन, 17.9 ग्राम कार्ब्स, 2.50 ग्राम फाइबर, 23.79 mg कैल्शियम और 20.89 mg फोलेट होता है। इसके सेवन से काफी हेल्थ बेनिफिट्स मिल सकते हैं।
1. लोकाट हृदय की सेहत के लिए हैं लाभदायक
लोकाट पोटेशियम से भरपूर होता है। यह पोटेशियम ब्लड वेसल्स पर पड़ने वाले दबाव और ब्लड प्रेशर लेवल को कम करने में सहायक है। इस प्रकार इस फल का सेवन करने से हृदय की सेहत बेहतर बनती है और हार्ट के फंक्शन भी अच्छी तरह पूरे हो पाते हैं।
इसे भी पढ़ें : सेब का मुरब्बा खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें बनाने की रेसिपी
2. कैंसर का रिस्क कम होता है
लोकाट की पत्तियां और इसके बीजों में एंटी कैंसर गुण होते हैं। इसमें मौजूद मेथेनॉल एक्सट्रैक्ट ब्रेस्ट कैंसर सेल्स को फैलने से रोकते हैं और पोली फेनॉल ओरल ट्यूमर सेल्स के विरुद्ध लड़ते हैं। साथ ही उन्हें अधिक होने से बचाते हैं। इसमें बीटा कैरोटिन होते हैं जो एंटी ट्यूमर गुणों से भरपूर होते हैं।
3. लोकाट है एंटी इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर
लोकाट में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो इन्फ्लेमेशन कम करने में काफी सहायक होते हैं। अगर हाई फ्रुक्टोज डाइट का सेवन कर रहे हैं तो उसके प्रभाव को कम करने के लिए व इंफ्लेमेशन के कारण होने वाली हृदय और दिमाग से जुड़ी बीमारियों के लक्षण को कम करने के लिए इस फल का सेवन कर सकते हैं।
4. पाचन में है लाभदायक लोकाट
लोकाट की पत्तियां पाचन के लिए लाभदायक मानी जाती हैं। इसमें मौजूद पेक्टिन आंतों की सेहत बूस्ट करता है और इसमें मौजूद फाइबर बाउल मूवमेंट स्टिमुलेट करता है। इसलिए अगर पाचन समस्याओं से जूझ रहे हैं तो इस फल का सेवन जरूर करें।
5. ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में सहायक
इस फल में पेक्टिन नाम का तत्व होता है जोकि एक प्रकार का डाइट्री फाइबर है। यह पेक्टिन कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में सहायक माना जाता है। इस फल का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित रहता है।
इसे भी पढ़ें : गला खराब होने पर इन 6 फूड्स का करें सेवन, जानें किन चीजों से करना चाहिए परहेज
6. लोकाट डायबिटीज में लाभदायक
लोकाट की पत्तियों और एक्सट्रैक्ट में एंटी डायबिटिक गुण होते हैं जो टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज को कंट्रोल करने में काफी लाभदायक माने जाते हैं। नियमित रूप से इस फल का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल भी नियंत्रित होती है। इसके बीज हाइपो ग्लाइसेमिक एक्टिविटी को होने से रोकते हैं।
लोकाट के साइड इफेक्ट्स?
वैसे तो यह फल आपकी सेहत के लिए काफी लाभदायक है। लेकिन अगर आप इसका सेवन जरूरत से अधिक मात्रा में कर लेते हैं तो इससे टॉक्सिक म्योपैथी होने का खतरा बढ़ सकता है। यह एक ऐसा डिसऑर्डर होता है जिसमें मसल्स प्रभावित होती हैं।
यह एक लो कैलोरी फल है जो खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ बहुत से स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है। अच्छी बात तो यह है कि कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज के मरीज भी इसका सेवन कर सकते हैं।
all images credit: freepik
Read Next
सेहतमंद रहना है तो खाने से जुड़ी आदतों में करें सुधार, जानें खाने से कैसे बनाएं एक हेल्दी रिश्ता
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version