
Benefits Of Clay Pot Water In Hindi: गर्मियों में हर किसी को ठंडा पानी पीने का मन करता है। इसके लिए आजकल ज्यादातर घरों में फ्रिज का इस्तेमाल होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ्रिज का ठंडा पानी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है? इससे कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आप गर्मियों में अपनी प्यास बुझाने के लिए फ्रिज का पानी पीने के बजाय मटके का पानी पिएं। आयुर्वेद के अनुसार मिट्टी के घड़े या मटके का पानी अमृत के सामान होता है। मटके में पानी नेचुरल रूप से ठंडा होता है, जो हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। साथ ही, मिट्टी में ऐसे कई तत्व मौजूद होते हैं, जो कई प्रकार के रोगों से लड़ने की क्षमता रखते हैं। गर्मियों में मटके का पानी पीने से शरीर की परेशानियां दूर हो सकती हैं। तो आइए, विस्तार से जानते हैं मटके का पानी के फायदे -
मटके का पानी पीने के फायदे - Benefits Of Clay Pot Water In Hindi
लू से बचाव
गर्मियों में मटके में रखा पानी पीने से लू से बचाव होता है। दरअसल, मटके का पानी शरीर में मिनरल्स और ग्लूकोज के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है। यह शरीर को शीतलता प्रदान करता है और गर्मी से संबंधित बीमारियों से भी बचाता है।
पाचन तंत्र को दुरुस्त रखे
मटके का पानी पेट के लिए भी फायदेमंद होता है। दरअसल, मिट्टी के बर्तन में रखा पानी नैचुरली एल्कलाइन होता है, जिससे पीएच संतुलन को बनाए रखने में मदद मिलती है। रोजाना मटके का पानी पीने से पेट में गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।
मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है
प्लास्टिक के बर्तनों में बीपीए जैसे हानिकारक केमिकल्स होते हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। प्लास्टिक के कंटेनर में रखा पानी से हार्मोन बाधित होते हैं, जिससे मेटाबॉलिज्म धीमा होता है और वजन बढ़ता है। जबकि, मटके में रखे पानी में कोई हानिकारक केमिकल नहीं होता है। इस पानी को पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिलता है।
इसे भी पढ़ें: फ्रिज में भूलकर भी न रखें खाने की ये 6 चीजें, सेहत को हो सकता है नुकसान
गले के लिए लाभकारी
फ्रिज का पानी पीने से गले में खराश और खांसी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। जबकि, मटके का पानी बहुत ज्यादा ठंडा न होने के कारण गले को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाता है। सर्दी, खांसी और अस्थमा से पीड़ित लोगों को फ्रिज का ठंडा पानी पीने के बजाय मटके का पानी पीना चाहिए। इससे गले से संबंधित किसी तरह की समस्या नहीं होती है।
दर्द से राहत पहुंचाए
मटके का पानी पीने से शरीर में दर्द की शिकायत दूर होती है। दरअसल, मिट्टी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो दर्द, ऐठन और सूजन की समस्या को कम करने में मददगार हैं। मटके का पानी पीने से अर्थराइटिस की बीमारी में भी लाभ मिलता है।
इसे भी पढ़ें: गर्मी में इन तरीकों से रखें खुद को हाइड्रेट, शरीर में न होने दें पानी की कमी
मटके में रखा पानी पीने से शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं। हालांकि, यह जरूर सुनिश्चित करें कि आप नियमित रूप से मटके की सफाई करें।