Hare Chane Ke Faye: सर्दी के मौसम में खाने-पीने के कई ऑप्शन मिल जाते हैं। सर्दियों में पालक, मेथी, बथुआ, मूली, गोभी जैसी कई सब्जियां बाजारों में मिलती हैं। ऐसी ही एक और सब्जी है जो सर्दियों में खूब बिकती है, वो है हरा चना (Green Chickpeas)। इसे आम भाषा में छोलिया के नाम से भी जाना जाता है। यह आकार में काले चने की तरह होता है, लेकिन यह हरे रंग का होता है। सर्दियों में लोग हरे चने की चाट, सब्जी या कढ़ी बनाकर खाते हैं। हरा चना खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। हरा चना प्रोटीन, फाइबर, आयरन और मिनरल्स से भरपूर होता है। हरा चना खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। हरा चना खाने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है। तो आइए, जानते हैं सर्दियों में हरा चना खाने के फायदे -
सर्दियों में हरा चना खाने के फायदे - Green Chickpeas Benefits In Hindi In Winters
प्रोटीन से भरपूर
हरा चना में प्रोटीन की उच्च मात्रा मौजूद होती है, जो हमारी मांसपेशियों के लिए बहुत जरूरी है। इसके साथ ही, हरे चने में विटामिन ए और विटामिन सी भी पाया जाता है। हरे चने का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत बनती है और कई बीमारियों से बचाव होता है। हरे चने में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन और बालों को स्वस्थ रखने में फायदेमंद होते हैं।
वजन घटाने में मददगार
हरा चना वजन घटाने में भी मददगार साबित हो सकत है। हरा चना फाइबर का भंडार है। फाइबर को पचाने में समय लगता है, इसलिए इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है। हरा चना खाने से भूख को कंट्रोल करने में मदद मिलती है, जिससे वजन कम करने में आसानी होती है। हरे चने में सोडियम और फैट भी कम होता है। इसके साथ ही, हरा चना प्रोटीन का भी अच्छा स्रोत है, जो वजन घटाने और मसल्स बनाने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में अखरोट खाने से सेहत को मिलते हैं 5 जबरदस्त फायदे
बीपी और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करे
हरा चना हमारे दिल को दुरुस्त रखने में भी मददगार साबित हो सकता है। हरा चना खाने से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। दरअसल, हरे चने में मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करते हैं। हरे चने का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।
स्किन और बालों के लिए फायदेमंद
हरे चने का सेवन हमारी त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन मौजूद होता है, जो बालों को मजबूत और घना बनाने के लिए जरूरी है। वहीं, हरे चने में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं, जिससे त्वचा हेल्दी रहती है।
डिप्रेशन के लक्षणों को कम करने में मददगार
हरे चने का सेवन करने से डिप्रेशन और एंग्जायटी के लक्षणों को कम करने में भी मदद मिल सकती है। दरअसल, हरे चने में विटामिन बी9 यानी फोलेट पाया जाता है। हरे चने का सेवन करने से मूड को बेहतर बनाने में भी मदद मिलती है। अगर आप अवसाद से ग्रस्त हैं, तो हरे चने को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
हरे चने का सेवन कैसे करें:
आप किसी भी मौसम में हरे चने का सेवन कर सकते हैं। आप इसे सर्दियों में अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। आप हरे चने को सलाद के तौर पर खा सकते हैं या इसकी सब्जी बना सकते हैं। आप हरे चने की कढ़ी, सूप या कटलेट बनाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए करें इन 5 मसालों का सेवन, कई बीमारियों से होगा बचाव
Green Chickpeas Benefits In Winters: हरा चना हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप सर्दियों में हरे चने को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको हरे चने से एलर्जी है, तो इसका सेवन करने से बचें।