
Can We Eat Eggs In Fatty Liver In Hindi: लिवर हमारे शरीर का एक अहम अंग है। यह भोजन को पचाने के साथ ही शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालने में भी मदद करता है। लिवर के बिना हमारे शरीर के काम करने की क्षमता न के बराबर हो जाती है। लेकिन खराब जीवनशैली और खानपान की गलत आदतों के कारण लिवर के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसकी वजह से फैटी लिवर, लिवर सिरोसिस और हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारियों का जोखिम भी काफी बढ़ जाता है। फैटी लिवर एक गंभीर समस्या है, जो आजकल काफी आम हो गई है। फैटी लिवर की समस्या होने पर लिवर में सूजन बढ़ने लगती है, जिससे लिवर डैमेज होने का भी खतरा रहता है। फैटी लिवर के मरीजों को खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ज्यादातर फैटी लिवर के मरीज इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि उन्हें कौन सी चीज का सेवन करना चाहिए और कौन सी चीज का नहीं। गलत खानपान से फैटी लिवर के मरीजों की स्थिति और बिगड़ सकती है, इसलिए उन्हें खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। फैटी लिवर के मरीज अंडे के सेवन को लेकर भी अकसर कंफ्यूजन में रहते हैं। ज्यादातर फैटी के मरीजों का यह सवाल है कि क्या फैटी लिवर की समस्या में अंडे का सेवन करना चाहिए या नहीं? आज इस लेख में न्यूट्रीशाला की डायटीशियन रक्षिता महरा से जानेंगे कि फैटी लिवर के मरीजों को अंडा खाना चाहिए या नहीं -
क्या फैटी लिवर में अंडा खाना चाहिए? - Is It Safe To Eat Eggs In Fatty Liver In Hindi
अंडा हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। अंडे में ऐसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, ]जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। अंडे में विटामिन ए, विटामिन बी 6, विटामिन बी 12, कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन, फोलेट और अनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स आदि पाए जाते हैं। अंडे में मौजूद पोषक तत्वों के कारण इसे सुपरफूड भी कहा जाता है। रोजाना अंडे का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और कई स्वास्थ्य समस्याओं में लाभ होता है। अंडा कोलेस्ट्रॉल को कम करने और दिमाग को तेज करने के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। अंडे का सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है और मांसपेशियों के विकास में भी बढ़ावा मिलता है। डायटीशियन रक्षिता मेहरा कहती हैं कि फैटी लिवर की समस्या में अंडे का सेवन करना बिल्कुल सेफ है। इतना ही नहीं, फैटी लिवर के मरीजों के लिए अंडे का सेवन काफी फायदेमंद होता है। हालांकि, फैटी लिवर के मरीजों को अंडे का सेवन करते समय कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। अगर आपको फैटी लिवर की समस्या है, तो अंडे के सफेद भाग का ही सेवन करना चाहिए। दरअसल, अंडे के पीले भाग में कैलोरी की मात्रा काफी अधिक होती है, जिससे कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा रहता है।
इसे भी पढ़ें: फैटी लिवर में कौन सा तेल खाना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से
फैटी लिवर में कैसे करें अंडे का सेवन - How To Eat Eggs In Fatty Liver In Hindi
डायटीशियन रक्षिता मेहरा कहती हैं कि फैटी लिवर के मरीज हफ्ते में 2-3 अंडे खा सकते हैं। हालांकि, आपको इसे पकाने के तरीके पर ध्यान देना चाहिए। फैटी लिवर में फ्राइड अंडा या अंडे का ऑमलेट बनाकर खाने के बजाय उबला अंडा या अंडे की भुर्जी खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। इस बात का भी ध्यान रखें कि अंडे का सेवन करने से पहले इसका पीला हिस्सा अलग कर दें।