Happy Birthday Taimur: 3 साल के हुए तैमूर, जानें सोशल मीडिया में छाए रहने का कारण

बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टार किड और सैफ अली खान बेटे तैमूर अली खान का 16 दिसंबर को जन्मदिन है। जानें तैमूर के सोशल मीडिया में छाए रहने का कारण 
  • SHARE
  • FOLLOW
Happy Birthday Taimur: 3 साल के हुए तैमूर, जानें सोशल मीडिया में छाए रहने का कारण


बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टार किड और सैफ अली खान बेटे तैमूर अली खान सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। 20 दिसंबर को तैमूर अली खान का जन्मदिन है। तैमूर का जन्म 20 दिसंबर 2016 में हुआ था। बॉलीवुड के स्टार की तरह ही तैमूर अली खान के भी फैंस उन्हें बहुत पसंद करते हैं। साथ ही तैमूर के जन्मदिन को लेकर उत्साहित है। 

करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। बॉलीवुड के सबसे मशहूर स्टारकिड तैमूर की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। उनकी लोकप्रियता के पीछे हैं उनकी वो क्यूट तस्वीरें, जिन्होंने तैमूर को 3 साल में ही स्टार बना दिया।

taimur

बच्चों की सेहत से जुड़े मुंबई में हुए एक कार्यक्रम में करीना कपूर ने लोगों को ये बताया थी कि वे तैमूर का ख्याल कैसे रखती हैं। करीना ने बताया की तैमूर के पैदा होने के बाद मेरी पूरी जिंदगी उसी की हो चुकी है और हर मां अपने बच्चे की सेहत के लिए हमेशा फिक्रमंद रहती है। 

करीना ने पिछले दिनों ही एक इंटरव्यू में बताया था कि तैमूर के चलते उनके पिता सैफ कई बार शूटिंग के लिए मना कर देते हैं, उन्हें काफी जोर-जबरदस्ती करके सेट पर भेजना पड़ता है। तैमूर का ख्याल रखने के लिए करीना ने एक नन को भी रखा हुआ है। 

तैमूर को लेकर करीना कपूर ने आगे कहा कि इस समय तैमूर को जानवरों से काफी लगाव है। वह जंगल बुक के किरदारों बघीरा, अकेला और बालू को देखकर बहुत खुश होता है। तैमूर को जानवरों से प्यार है। वह ड्राइंग भी करता है। जब हमने उसे जंगल बुक दिखाई तो वह जानवरों से दोस्ती करने लगा।

taimur

इसे भी पढ़ें: अभिभावकों के नाम से कैसे बनायें बच्चों का नाम

हाल ही में करीना ने तैमूर को लेकर कहा था कि तैमूर को जानवरों से काफी लगाव है। वह जंगल बुक के किरदारों बघीरा, अकेला और बालू को देखकर बहुत खुश होता है। इसके साथ ही वह ड्राइंग भी करता है। 

वहीं करीना ने बताया कि वह और सैफ तैमूर को गोलमाल सीरीज के साथ जब वी मेट और ओमकारा दिखाने की योजना बना रहे हैं। वह तैमूर को अपने काम के बारे में बताने की बातें करते हैं। करीना ने आगे कहा तैमूर के माता पिता क्या करते हैं उसे इसके बारे में पता होना चाहिए। करीना ने कहा कि वह तैमूर को सेट पर बहुत कम ले जाती हैं। 

taimur

इसे भी पढ़ें: क्या आपका बच्चा भी कपड़े पहनने में करता है नखरे? जानें जिद्दी बच्चों को कपड़े पहनाने के आसान टिप्स

बता दें कि इस समय करीना कपूर खान अपनी अपकमिंग फिल्म गुड न्यूज़ का प्रमोशन करने में व्यस्त है। वह तैमूर के लिए समय निकाल ही लेती हैं। करीना अपनी प्रोफेशनल और पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखती हैं। वह तैमूर के साथ समय बिताने में कभी नहीं चूकती हैं। 

Read more articles on Tips-For-Parent in Hindi

Read Next

'लड़कियों के लिए बेहतर समाज' बनाना है, तो लड़कों की परवरिश में रखें इन 5 बातों का ध्यान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version