गुड़ और चना खाते हो...?
अब आप सोच रहे होंगे कि वो तो बचपन में खाते थे।
तो
अब जवानी में भी खाएं...। क्यों...?
इसका जवाब बाद में देते हैं। सबसे पहले ये बताइए कि आपको कब्ज की समस्या रहती है...?
हड्डियों में दर्द रहता है...?
पेट दर्द रहता है...?
तो ऊपर दिए गए आपके हर समस्या का रामबाण इलाज है, गुड़-चना।
इसे भी पढ़ें- आप भी सोते हैं लाइट जलाकर? तो दे रहें हैं गंभीर बीमरियों को न्यौता
स्वास्थ्यवर्द्धक है गुड़-चना
भूने हुए चने और गुड़, दोनों हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इसे रोजाना खाने से कई सारी बीमारियां ठीक हो जाती हैं। खासकर जिन लोगों को डेली लाइफ में कब्ज की समस्या है उनके लिए गुड़ और चना रामबाण इलाज है।
कब्ज क्यों होता है..?
शरीर की पाचनक्रिया के खराब होने के कारण कब्ज और एसिडिटी की समस्या हो जाती है जिसके कारण रोजाना के काम में मन लगाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में गुड़ और चना खाएं। इसमें काफी मात्रा में फाइबर होता है जिससे पाचन क्रिया ठीक हो जाती है।
कब्ज ठीक करने के लिए रोजाना सुबह नाश्ते में गुड़-चना खाएं। अगर आपको बहुत सूखा हुआ लगता है तो साथ में छाछ पी लें। शाम को भी थोड़ी सी मात्रा में गुड़ और चना खा लें। इससे अगले दिन अच्छे से पेट साफ हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं क्यों सोते हैं हमारे पैर? कारण जाकर हो जाएंगे हैरान
गुड़ और चना के अन्य फायदे
- दिल से जुड़ी बीमारी - गुड़-चना दिल के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद है। रोजाना गुड़-चने का सेवन करने से दिल से जुड़ी समस्या ठीक हो जाती हैं। उसमें काफी मात्रा में पोटैशियम होता है जिसके कारण ये हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है।
- एनिमिया ठीक करे - ये एनिमिया ठीक करने में भी कारगर है। अधिकतर महिलाओं के खून में हीमोग्लोबिन की कमी होती है। ये खासकर आयरन की कमी से होता है। इसके कारण महिलाएं हमेशा थकावट और कमजोरी महसूस करती हैं। ऐसी महिलाओं को रोज गुड़-चने का सेवन करना चाहिए। इससे खून साफ भी होता है खून से जुड़ी बीमारियां भी नहीं होतीं।
- हड्डियां मजबूत बनाएं - चने में काफी मात्रा में कैल्शियम होता है। कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए रोजाना एक कटोरी चना खाना काफी है। तो अगर किसी को कमजोर हड्डियों की समस्या है तो रोजाना गुड़ और चने का सेवन करें। इसके रोजाना सेवन से गठिया रोग में काफी फायदा होता है।
Read more articles on Healthy living in Hindi.
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version