ईवा तकनीक के जरिये मिली मां बनने की गारंटी

मातृत्‍व सुख प्राप्‍त करने के लिए अर्ली इंबार्गों विजिबल असेसमेंट देगी गारंटी, जानिए कैसे। 
  • SHARE
  • FOLLOW
ईवा तकनीक के जरिये मिली मां बनने की गारंटी


गर्भवती महिला अपने पति के साथमां बनने की इच्‍छुक महिलाओं के लिए यह बहुत बड़ी खुशखबरी है। ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी तकनीक व‍िकसित करने का दावा किया है, जिसके जरिये गारंटी से मातृत्‍व सुख प्राप्‍त किया जा सकेगा। इस तकनीक का नाम ईवा (अर्ली इंबार्गों विजिबल असेसमेंट) रखा गया है।

 

ब्रिटेन की रूथ कार्टर आईवीएफ (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) की नयी तकनीक से संतान सुख पाने वाली दुनिया की पहली महिला बन गयी हैं। उन्‍होंने ब्रिटेन के लिवरपूल महिला हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद एक बच्‍ची को जन्‍म दिया।

 

इस तकनीक में फोटोग्राफी के जरिये सर्वश्रेष्‍ठ भ्रूण का चयन किया जाता है। दुनिया भर में बड़ी संख्‍या में दंपती आईवीएफ के जरिये माता-पिता बन रहे हैं, लेकिन कई बार गर्भ में भ्रूण का विकास ठीक से नहीं हो पाता। इससे गर्भावस्‍था के दौरान तरह-तरह की परेशानियां आती हैं। कई बार तो महिलाओं का गर्भपात भी हो जाता है। इस समस्‍या से छुटकारा पाने के लिए ही ईवा का विकास किया गया है।

 

इस तकनीक में पांच मिनट के अंतर पर भ्रूण की हजारों तस्‍वीरें ली जाती हैं जिससे यह पता लगाने में आसानी होती है कि भ्रूण का विकास कैसे हो रहा है। इसी आधार पर अनुमान लगाया जाता है कि गर्भधारण के लिए सबसे अच्‍छा भ्रूण कौन सा है।



Read More Articles on Health News In Hindi

Read Next

डायबिटीज और सिरदर्द की एक-एक दवा पर लगेगी पाबंदी

Disclaimer