Doctor Verified

ग्लूटेन फ्री डाइट अपनाने से शरीर को मिलते हैं कई अनोखे फायदे, जानें इसके बारे में

Gluten Free Diet Benefits: ग्लूटेन फ्री डाइट के सेवन की सलाह ग्लूटेन डिसऑर्डर और सिलिएक डिजीज में दी जाती है, जानें इसके फायदे।
  • SHARE
  • FOLLOW
ग्लूटेन फ्री डाइट अपनाने से शरीर को मिलते हैं कई अनोखे फायदे, जानें इसके बारे में


Gluten Free Diet Benefits: शरीर को हेल्दी और फिट रखने के लिए खानपान ठीक होना जरूरी है। मॉडर्न लाइफस्टाइल के चलते लोगों का खानपान बिगड़ गया है, इसकी वजह से बीमारियां भी बढ़ रही हैं। फास्ट फूड और अनहेल्दी खानपान की वजह से डायबिटीज, ब्लड प्रेशर समेत कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ा है। ऐसे में आजकल अलग-अलग कंडीशन के लिए तमाम तरह की डाइट का चलन भी तेजी से बढ़ा है। आपने भी सोशल मीडिया समेत कई जगहों पर अलग-अलग तरह की डाइट के बारे में सुना होगा। ग्लूटेन फ्री डाइट भी एक ऐसी ही डाइट है, जिसके बारे में तमाम तरह के दावे किये जाते हैं। सीलिएक रोग और नॉन-सीलिएक ग्लूटेन सेंसेटिविटी जैसी समस्याओं में भी व्यक्ति को ग्लूटेन फ्री डाइट का सेवन करने की सलाह दी जाती है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं ग्लूटेन फ्री डाइट के फायदों के बारे में।

ग्लूटेन फ्री डाइट क्या है?- What is Gluten Free Diet in Hindi

ग्लूटेन एक तरह का प्रोटीन होता है, जो कई तरह के फूड्स में पाया जाता है। ग्लूटेन फ्री डाइट में ऐसे फूड्स को नहीं शामिल किया जाता है, जो ग्लूटेन युक्त होते हैं। गेहूं, राई और सूजी जैसी चीजों में ग्लूटेन पाया जाता है। ऐसे लोग जिन्हें ग्लूटेन सेंसिटिविटी की समस्या होती है उन्हें भी ग्लूटेन फ्री डाइट का सेवन करने की सलाह दी जाती है। कई तरह के फूड प्रोडक्ट्स को बनाने में भी ग्लूटेन का इस्तेमाल किया जाता है।

Gluten Free Diet Benefits

इसे भी पढ़ें: हार्मोन्स को बैलेंस रखना है, तो खाएं ये 5 ग्लूटेन फ्री अनाज

ग्लूटेन फ्री डाइट के फायदे- Benefits Of Gluten Free Diet in Hindi

ग्लूटेन रिलेटेड डिसऑर्डर और सिलिएक डिजीज में ग्लूटेन का सेवन करने से बचने की सलाह दी जाती है। इन समस्याओं में ग्लूटेन वाले फूड्स का सेवन करने से मरीज की परेशानियां बढ़ सकती हैं। ग्लूटेन का सेवन करने से मरीजों में ऑटोइम्यून रिस्पांस बनता है और इसकी वजह से पेट में दर्द, अपच, गैस और दस्त की समस्या का खतरा बढ़ जाता है। ग्लूटेन फ्री डाइट का सेवन करने से शरीर को मिलने वाले कुछ प्रमुख फायदे इस तरह से हैं-

1. ग्लूटेन फ्री डाइट का सेवन करने से आपका पाचन तंत्र बेहतर होता है। इस डाइट में ऐसे फूड्स होते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और इससे जुड़ी परेशानियों को कम करने में मदद करते हैं।

2. ग्लूटेन फ्री डाइट में ऐसे फूड्स शामिल किये जाते हैं, जो लो कोलेस्ट्रॉल वाले होते हैं। इस डाइट में शामिल फूड्स में एचडीएल कोलेस्ट्रॉल ज्यादा होता है। खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में ग्लूटेन फ्री डाइट का सेवन फायदेमंद माना जाता है।

3. इस डाइट का सेवन करने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है। ऐसे लोग जो डायबिटीज से पीड़ित हैं, उनके लिए इस डाइट का सेवन फायदेमंद माना जाता है। डायबिटीज के मरीज वजन कम करने के लिए इस डाइट का सेवन डॉक्टर की सलाह लेकर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: ग्लूटेन फ्री अनाज कौन-कौन से हैं? जानिए इनके बारे में

4. सीलिएक डिजीज और ग्लूटेन सेंसिटिविटी वाले मरीजों के लिए ग्लूटेन फ्री डाइट जरूरी है। इन बीमारियों के अलावा मिर्गी, सिजोफ्रेनिया और ऑटिज्म जैसी समस्या में भी इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है।

5. ग्लूटेन फ्री डाइट का सेवन करने से हार्ट से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद मिलती है। हार्ट को हेल्दी रखने और इससे जुड़ी बीमारियों से बचने के लिए आप डॉक्टर की सलाह लेकर इस डाइट को अपना सकते हैं।

ग्लूटेन फ्री डाइट के फायदों के साथ इसके कुछ नुकसान भी हैं। इस डाइट में हाई फाइबर फूड्स की मात्रा कम होती है, जिसकी वजह से कई समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में फाइबर की कमी को पूरा करने के लिए फाइबर युक्त फल और सब्जियों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। बहुत लंबे समय तक ग्लूटेन फ्री डाइट का सेवन करने से शरीर में इंसुलिन प्रोडक्शन कम हो सकता है, इसकी वजह से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ता है। इसलिए ग्लूटेन फ्री डाइट को अपनानें से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

नोट:  यह लेख आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डायटीशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी से मिले इनपुट पर आधारित है।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

सेहत के लिए जिंक क्यों जरूरी है? एक्सपर्ट से जानें रोज कितना जिंक लेना चाहिए

Disclaimer