Expert

क्या होता है ग्लूटेन और कुछ लोगों के लिए इसे पचाना क्यों होता है मुश्किल?

What Is Gluten in Hindi: ग्लूटेन फ्री डाइट इन दिनों काफी चलन में है, और कई लोग ग्लूटेन फ्री डाइट फॉलो करने लगे हैं, लेकिन ग्लूटेन क्या है और कुछ लोगों के लिए
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या होता है ग्लूटेन और कुछ लोगों के लिए इसे पचाना क्यों होता है मुश्किल?

What Is Gluten in Hindi: आज के समय में ग्लूटेन शब्द काफी सुनने में आने लगा है। सोशल मीडिया से लेकर कई सेलेब्स को लेकर ग्लूटेन फ्री डाइट लेने के बारे में सुना होगा। ग्लूटेन एक प्रोटीन है, जो कुछ लोगों के लिए हानिकारक हो सकता है। लेकिन, आजकल कई लोग आज के समय में ट्रेंड को देखते हुए ग्लूटेन फ्री डाइट अपनाने लगे हैं। लेकिन, कई लोगों को इस बारे में पता ही नहीं है कि आखिर ग्लूटेन क्या है और ये शरीर में क्या करता है। ग्लूटेन के प्रभावों और इसकी भूमिका को सही तरह से समझना आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। ऐसे में आइए डायटेटिक प्लेस की फाउंडर और न्यूट्रिशनिस्ट साक्षी सिंह से जानते हैं ग्लूटेन क्या और और कुछ लोगों को इसे पचाने में मुश्किल क्यो होती है? (gluten kya hota hai)

ग्लूटेन क्या है? - What is Gluten in Hindi?

 न्यूट्रिशनिस्ट साक्षी सिंह के अनुसार, "ग्लूटेन एक तरह का प्रोटीन है, जो गेहूं, जौ और राई जैसे अनाजों में पाया जाता है। यह दो मुख्य प्रोटीन, ग्लियाडिन (gliadin) और ग्लूटेनिन (glutenin) से मिलकर बना होता है। जब आप आटा गूंथते हैं तो यही ग्लूटेन उसे लचीलापन और मजबूती देता है। यह ग्लूटेन आटे बेक करने में ज्यादा उपयोगी होता है, क्योंकि यही प्रोटीन ब्रेड और अन्य बेक्ड आउटम्स को फूला हुआ और मुलायम बनाता है।

इसे भी पढ़ें: किसे ग्लूटेन फ्री फूड खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

ग्लूटेन पचाने में मुश्किल क्यों होता है? - Why Is Gluten Difficult To Digest in Hindi?

ग्लूटेन सभी लोगों के लिए पचाना मुश्किल नहीं होता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए इसे पचाने में समस्या हो सकती है, क्योंकि इससे पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं हो सकती है इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें-

  • ग्लूटेन का प्रोटीन संरचना काफी अलग और लचीला होता है, जिसे हर व्यक्ति का शरीर आसानी से नहीं तोड़ पाता है। खासकर ग्लियाडिन, शरीर के एंजाइम्स के द्वारा पूरी तरह से टूट नहीं पाता और पेट में अधपचा रह जाता है।
  • ग्लूटेन को न पचा पाना एक ऑटोइम्यून बीमारी है, जिसमें शरीर का इम्यून सिस्टम गलती से ग्लूटेन को हानिकारक समझ कर अपने ही गट टिशू पर हमला कर देता है, जिसके कारण छोटी आंत की लाइनिंग को नुकसान (why is gluten bad for health) होता है और पोषक तत्वों के अवशोषण में समस्या होती है।
  • कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें सेलिएक डिजीज नहीं होता, लेकिन फिर भी ग्लूटेन खाने के बाद उन्हें गैस, पेट दर्द, थकान, सिरदर्द आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसे नॉन-सेलिएक ग्लूटेन सेंसिटिविटी के रूप में जाना जाता है।
  • ग्लूटेन का सेवन कई बार पेट की परतों पर असर डाल सकता है और जोन्यूलिन (zonulin) नाम के एक प्रोटीन को एक्टिव कर सकता है, जो आपके आंतों की परत को ढीला करता है। इससे आपके आंतों के बैक्टीरिया और टॉक्सिन्स खून में जा सकते हैं, जो सूजन और इम्यून रिएक्शन का कारण बन सकते हैं।
what-is-gluten

ग्लूटेन से होने वाली स्वास्थ्य समस्याएं - Health Problems Caused By Gluten in Hindi

ग्लूटेन का सेवन करने पर कुछ लोगों में स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं-

  • ग्लूटेन पचने में मुश्किल होता है, इसलिए इसे खाने से पेट फूलने, गैस बनने, दस्त, कब्ज और पेट दर्द की समस्या हो सकती है।
  • कई लोग ग्लूटेन खाने के बाद मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं जैसे फोकस में कमी और चिड़चिड़ेपन का अनुभव करते हैं।
  • ग्लूटेन सेंसिटिव के कारण कई लोगों में एक्जिमा, सोरायसिस और डर्मेटाइटिस हर्पेटीफॉर्मिस जैसे स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

निष्कर्ष

ग्लूटेन एक नॉर्मल प्रोटीन है, जो ज्यादातर लोगों के लिए सुरक्षित माना जाता है। लेकिन, कुछ लोगों के लिए ग्लूटेन को पचाना मुश्किल हो सकता है, जिसके कारण उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। ग्लूटेन सेंसिटिविटी के कारण कुछ लोगों को सेलिएक डिजीज, ग्लूटेन सेंसिटिविटी, और लीकी गट सिंड्रोम जैसी स्थितियां हो सकती है, जिसके कारण इससे परहेज करना जरूरी है। इसलिए, अगर आपको बार-बार पेट से जुड़ी समस्याएं हो तो ग्लूटेन एलर्जी की जांच करवाएं।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • ग्लूटेन हानिकारक क्यों है?

    ग्लूटेन एक तरह का प्रोटीन है, जो कुछ लोगों के लिए हानिकारक हो सकता है। खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें सीलिएक डिजीज या नॉन-सीलिएक ग्लूटेन सेंसिटिविटी है। सीलिएक डिजीज में, ग्लूटेन छोटी आंत को नुकसान पहुंचाता है और पोषक तत्वों के अवशोषण में समस्या का कारण बन सकता है। जबकि नॉन-सीलिएक ग्लूटेन सेंसिटिविटी वाले लोगों में, ग्लूटेन सूजन और पाचन से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है।
  • ग्लूटेन फ्री फूड कौन से हैं?

    ग्लूटेन फ्री फूड्स में आमतौर पर फल, सब्जियां, दालें, चावल, क्विनोआ, बाजरा और कई अन्य ग्लूटेन फ्री आटे शामिल हैं।
  • कौन सी दालें ग्लूटेन से मुक्त होती हैं?

    सभी दालें, जैसे कि मसूर, चना, मूंग, और उड़द ग्लूटेन-फ्री होती हैं। ग्लूटेन एक प्रोटीन है जो गेहूं, जौ, और राई जैसे फूड्स में पाया जाता है। दालें इन फूड्स से अलग होती है, इसलिए इनमें ग्लूटेन नहीं होता है।

 

 

 

Read Next

बरसात के मौसम में नहीं खानी चाहिए ये सब्जियां, एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

TAGS