लाल चंदन का इस्तेमाल करने से त्वचा को ठंडक मिलती है। लाल चंदन की लकड़ी का इस्तेमाल कई आयुर्वेदिक दवाओं को बनाने के लिए भी किया जाता है। लाल चंदन में एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। स्किन में दाग-धब्बे, मुंहासे आदि समस्याओं को दूर करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। लाल चंदन को रेड सैंडलवुड (red sandalwood) के नाम से जाना जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम टेरोकार्पस सैन्टनस है। अगर आप मुंहासे दूर करने का कोई अच्छा इलाज ढूंढ रहे हैं, तो लाल चंदन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस लेख में हम मुंहासे की समस्या को दूर करने के लिए लाल चंदन को इस्तेमाल करने के 5 तरीके जानेंगे।
1. लाल चंदन का लेप- Red Sandalwood Use
लाल चंदन की लकड़ी को पानी में घिसकर लेप तैयार करें। फिर साफ चेहरे पर मुंहासे (pimple) वाली जगह पर इस लेप को लगाकर छोड़ दें। 15 मिनट बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। लाल चंदन लकड़ी के लेप से त्वचा में सूजन भी दूर होती है। मुंहासे वाली जगह सूजन या दर्द महसूस हो तो, लाल चंदन का इस्तेमाल फायदेमंद होगा।
इसे भी पढ़ें- मुंहासों को सिर्फ घंटेभर में दूर करता है कच्चा दूध, जानें कैसे?
2. लाल चंदन और हल्दी का इस्तेमाल
मुंहासे की समस्या को दूर करने के लिए आप लाल चंदन पाउडर में हल्दी मिलाकर मुंहासे पर लगाएं, तो आराम मिलेगा और मुंहासे ठीक हो जाएंगे। लाल चंदन पाउडर में नींबू का रस और कपूर मिलाकर लगाने से मुंहासे के हिस्से में होने वाली खुजली की समस्या से भी राहत मिलेगी।
3. लाल चंदन पाउडर और नारियल तेल
लाल चंदन के पाउडर को आप नारियल तेल (coconut oil) में मिलाकर भी मुंहासे पर लगा सकते हैं। इससे भी मुंहासे ठीक हो सकते हैं। मुंहासे की समस्या को दूर करने के लिए आप 2 से 4 ग्राम चंदन के चूर्ण का सेवन कर सकते हैं।
4. लाल चंदन और एलोवेरा
मुंहासे की समस्या को दूर करने के लिए आप लाल चंदन और एलोवेरा जेल के मिश्रण को चेहरे पर लगा सकते हैं। झुर्रियां, त्वचा लटकने की समस्या को दूर करने के लिए भी लाल चंदन फायदेमंद माना जाता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा हेल्दी बनती है।
5. नीम का पेस्ट और लाल चंदन
लाल चंदन के पाउडर को पीसकर पाउडर बना लें। उस पाउडर को नीम की पत्तियों के पेस्ट और गुलाब जल के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे मुंहासे की समस्या दूर हो जाएगी। त्वचा में दाग-धब्बे और पिगमेंटेशन की समस्या को दूर करने के लिए भी लाल चंदन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
लाल चंदन के इस्तेमाल से आपको त्वचा में जलन या सूजन महसूस हो, तो इस्तेमाल बंद कर दें। साथ ही अगर आप किसी त्वचा रोग के शिकार हैं, तो भी इसका इस्तेमाल न करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version