Thigh Pain Treatment With Clove Oil: कई लोगों को जांघों में दर्द महसूस होता है। आपको बता दें कि यह एक सामान्य स्थिति नहीं है। मांसपेशियों में खिंचाव या चोट लगने के कारण जांघ में दर्द महसूस हो सकता है। अर्थराइटिस, सायटिका, डीप वेन थ्रोम्बोसिस आदि समस्याओं के कारण भी थाइज में दर्द होता है। मोटापा और इंफेक्शन जैसे कारण भी थाइज पेन का कारण बन सकते हैं। जांघ में होने वाले दर्द को दूर करने के लिए आप लौंग के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। लौंग का तेल ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देता है। बेहतर ब्लड सर्कुलेशन से ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की आपूर्ति में सुधार होता है, जो शरीर के प्रभावित हिस्से की तेजी से हीलिंग में मदद करता है। इस लेख में जानेंगे जांघ का दर्द दूर करने के लिए लौंग का तेल इस्तेमाल करने का सही तरीका।
लौंग के तेल से जांघ का दर्द कैसे दूर करें?- How to Cure Thigh Pain With Clove Oil
लौंग का तेल (Clove oil) जांघ में दर्द के लिए एक प्राकृतिक इलाज के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। लौंग के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक गुण होते हैं, जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। लौंग के तेल की तासीर तेज होती है। इसे नारियल तेल, जैतून तेल या बादाम के तेल के साथ मिलाकर त्वचा पर लगा सकते हैं।
- अपने हाथों पर थोड़ा सा तेल लें।
- धीरे-धीरे जांघ पर मालिश करें।
- सर्कुलर मोशन में मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और दर्द में राहत मिलती है।
- मालिश करने के बाद कुछ समय तक इसे यूं ही छोड़ दें ताकि त्वचा इसे अच्छे से सोख ले।
- पहले छोटी मात्रा में तेल का पैच टेस्ट करें यह देख लें कि तेल से आपको किसी प्रकार की एलर्जी न हो रही हो।
- अगर जलन या असहजता महसूस हो रही हो, तो त्वचा को साबुन और पानी से धो लें।
- लौंग का तेल आंखों और मुंह से दूर रखें।
लौंग का तेल बनाने का तरीका- How to Make Clove Oil At Home
सामग्री:
- 12 से 15 लौंग
- नारियल का तेल
विधि:
- लौंग का तेल बनाने के लिए सबसे पहले नारियल के तेल को बर्तन में रखकर गर्म करें।
- अब तेल में लौंग डालकर पकने दें।
- जब तेल में लौंग का अर्क मिल जाए, तो मिश्रण को ठंडा होने दें।
- मिश्रण को छानकर न रखें। बर्तन से पूरा तेल, मिश्रण समेत निकालें।
- साफ जार या कंटेनर में तेल और उसके मिश्रण को डालकर, ढक्कन को बंद कर लें।
- तेल को 2-3 सप्ताह तक धूप वाली जगह पर रखें।
- इस दौरान, हर दिन जार को हल्के से हिलाएं ताकि लौंग की सामग्री तेल में अच्छी तरह से मिल जाए।
- इसके बाद तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
लौंग के तेल के अलावा जांघ या पैरों का दर्द दूर करने के लिए रोजमेरी तेल, नीलगिरी तेल, अदरक का तेल या हल्दी के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह दर्द को खींचने के लिए असरदार उपाय हैं।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।