हम जाने अनजाने में कई बार कुछ ऐसी चीजों को छू लेते हैं जो कीटाणुओं से भरपूर होती हैं। लेकिन हमें पता नहीं चलता है। अतः उन चीजों को छूने के बाद हमें हैंड वाश करना बहुत जरूरी होता है अन्यथा हम उन कीटाणुओं के कारण कई सारी बीमारियो के शिकार हो जाते हैं। हमें उन चीज़ों के सर्फेस को भी समय समय पर साफ करते रहना चाहिए। और उन्हें छूने के बाद अपने हाथों को तो अवश्य धोना चाहिए।
1. आप का मोबाइल (cell phone)
आप जहां भी जाते हैं आप का मोबाइल भी आप के साथ ही जाता है। फिर चाहे वह टॉयलेट ही क्यों न हो। इसलिए फोन में टॉयलेट सीट से भी 10 गुणा ज्यादा कीटाणु व बैक्टीरिया पाए जाते हैं। इन कीटाणुओं के कारण आप को पेट दर्द या डायरिया आदि समस्या हो सकती हैं। अतः आप को अपने फोन को छूने के बाद समय समय पर अपने हाथों को साफ करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें : जर्म्स और वायरस सिर्फ हाथ में नहीं होते, घर की इन 7 सबसे ज्यादा कीटाणुओं वाली जगह की जरूरी है रोज सफाई
2. रिमोट (remote control)
चाहे वह टीवी का रिमोट हो या एसी का रिमोट, आप के परिवार के और यहां तक कि पड़ोस के बच्चे भी उनको छूते हैं। जिस की वजह से रिमोट बहुत ज्यादा कीटाणुओं से युक्त हो जाता है। इसको साफ करने के लिए आप किसी भी गीले वाइप का प्रयोग कर सकते हैं। इसे साफ करने के बाद आप को भी अपने हाथों को अच्छे से साबुन या हैंड वाश के साथ धो लेना चाहिए।
3. कंप्यूटर कीबोर्ड (computer keyboard)
जब भी आप अपने कंप्यूटर पर कीबोर्ड द्वारा कोई काम करते हैं या गेम खेलते हैं, तो बीच बीच में आप कुछ न कुछ खाते भी रहते हैं। आप अपने नाक या मुंह में उंगली डाल कर दोबारा कीबोर्ड का प्रयोग चालू कर देते हैं। इसलिए कीबोर्ड भी बहुत इंफेक्टेड सर्फेस होता है। आप इसे साफ करने के लिए एक रूई पर रबिंग एल्कोहल ले कर इसे साफ कर सकते हैं।
4. बरतन साफ करने वाला स्पॉन्ज (Dish Sponge)
यह हर समय गीला रहने की वजह से आप के घर में सबसे गंदी चीजों में से एक चीज है। आप इसके साथ बर्तनों से खाना साफ करते हैं। जिसकी वजह से इसमें बहुत से कीटाणु लग जाते हैं। स्पॉन्ज को साफ करना बहुत मुश्किल होता है। इसलिए जब इसमें से स्मेल आने लगे तो आप को स्पॉन्ज बदल लेना चाहिए।
5. टूथ ब्रश होल्डर (Toothbrush Holder)
आप का टूथ ब्रश तो कीटाणुओं को मारता है फिर भी इसका होल्डर जर्मी कैसे हो सकता है? क्योंकि कई सारे कीटाणु ब्रश के साथ भी चिपक जाते हैं जो बाद में होल्डर को अपना घर बना लेते है। अतः इस जगह को समय समय पर आप को साफ करते रहना चाहिए।
इसे भी पढ़ें : Covid-19: कहीं आपके फर्निचर पर न रह जाए कोरोनावायरस, जानें घर के फर्निचर को साफ करने के सही तरीके
6. कुत्तों के खिलौने (dog's toys)
जिन खिलौनों के साथ आप के कुत्ते खेलते हैं वह उनको चाटते या अपने मुंह में लेते समय उसे गीला करने के साथ साथ उसमे कुछ बैक्टीरिया व कीटाणु भी ट्रांसफर कर देते हैं। अतः आप को इन टॉयज को समय समय पर अच्छे से धोना चाहिए।
7. पैसे (currency)
पैसा एक ऐसी चीज नहीं है जो केवल आप के हाथ में ही हो। यह ढेरो लोगो के हाथों से गुजर कर आप के पास आता है। सभी लोगो के हाथों में बहुत से बैक्टीरिया व कीटाणु हो सकते हैं।
कुछ लोग पैसे गिनते समय अपने थूक का भी प्रयोग करते हैं। इसलिए पैसों को तो हम नहीं धो सकते परंतु अपने हाथों को हमें पैसे का लेन देन करने के बाद अवश्य धो लेना चाहिए।
Read more articles on Other-Diseases in Hindi
Read Next
रीढ़ की हड्डी में टीबी क्यों और कैसे होता है? डॉक्टर से जानें इसके कारण, लक्षण, खतरे और इलाज
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version