Expert

घर में रोजाना इस्तेमाल होने वाली ये 8 चीजें बन सकती हैं कैंसर का कारण, एक्सपर्ट से जानें वजह

Cancer Causing Daily Items in House in Hindi: आज के समय में जितनी ज्यादा सुविधाएं बढ़ गई हैं, उतना ही हम बीमारियों के घेरों में आने लगे हैं। क्या आप जानते हैं कि घर में मौजूद सामान भी आपको बीमार बना सकता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
घर में रोजाना इस्तेमाल होने वाली ये 8 चीजें बन सकती हैं कैंसर का कारण, एक्सपर्ट से जानें वजह


Cancer Causing Daily Items in House in Hindi: हम अक्सर सेहत को नुकसान पहुंचाने वाली चीजों और आदतों से दूर रहते हैं। बावजूद इसके जाने-अंजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे स्वास्त्य समस्याएं हो सकती हैं। आज के समय में जितनी ज्यादा सुविधाएं बढ़ गई हैं, उतना ही हम बीमारियों के घेरों में आने लगे हैं। क्या आप जानते हैं कि घर में मौजूद सामान भी आपको बीमार बना सकता है। जी हां, घर में मौजूद कुछ चीजें कैंसर का कारण बन सकती हैं। आइये न्यूट्रिश्निस्ट आदिती ग्रोवर से जानते हैं कौन सी चीजों से कैंसर का जोखिम बढ़ता है।

इन घरेलू चीजों से बढ़ता है कैंसर का खतरा

  • एक्सपर्ट के मुताबिक प्लास्टिक कंटेनर का इस्तेमाल करने से कैंसर का जोखिम बढ़ता है। दरअसल, इसमें हानिकारक कैमिकल और माइक्रोप्लास्टिक पाए जाते हैं, जो कैंसर का कारण बनते हैं।
  • किचन में इस्तेमाल होने वाले नॉन स्टिक कुकवेयर से भी कैंसर होने का खतरा रहता है। दरअसल, इसमें कैंसर कारक कैमिकल PFOA पाया जाता है।
  • खुशबू वाली मोमबत्तियों के वैक्स यानि मोम में टोयूइन डेरिवेटिव्स पाए जाते हैं, जो कैंसर का कारण बन सकता है।
  • अगर आप पानी पीने के लिए प्लास्टिक की बोतल का इस्तेमाल करते हैं तो इससे भी कैंसर हो सकता है। इनमें कैमिकल होते हैं, जिससे कैंसर हो सकता है। 
 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Aditi Grover (@aditigrover_nutritionist)

बन सकते हैं कैंसर का कारण

  • अगर आप रिफाइंड ऑयल का इस्तेमाल करते हैं तो इससे भी कैंसर होने का खतरा रहता है। इसमें ओमेगा 6 फैटी एसिड्स होते हैं, जो कई बार ओमेगा 3 के साथ बैलेंस नहीं होने पर सूजन और कैंसर का कारण भी बन सकते हैं।
  • प्लास्टिक चॉपर का इस्तेमाल करना भी कई बार कैंसर का कारण बन सकते हैं। इसमें नैनोप्लास्टिक्स होते हैं। असके बजाय आप स्टील के चॉपर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • कई बार एयर टाइट कंटेनर में रखे कैंड फूड्स भी कैंसर का कारण बन सकते हैं। साल 2004 में हुई एक स्टडी में यह साबित हुआ था कि इन्हें खाने से गैस्ट्रिक कैंसर का जोखिम बढ़ता है।
  • एल्यूमिनियम फॉइल पर खाना लपेटकर खाने से भी कैंसर का जोखिम बढ़ता है। स्टडी के मुताबिक फॉइल पेपर में खाना लपेटना नुकसानदायक हो सकता है।

Read Next

Aaj Ka Health Rashifal: 3 दिसंबर 2024, पढ़ें स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Disclaimer

TAGS