आज का स्वास्थ्य राशिफल: वैदिक काल में कुल 12 राशियां होती है। राशिफल आपके स्वास्थ्य के बारे में पहले से ही बता सकता है। खराब लाइफस्टाइल के चलते बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। राशिफल के हिसाब से आप अपने स्वास्थ्य के बारे में पहले से ही जान सकते हैं। नियमित तौर पर खुद को शारीरिक गतिविधियों में शामिल रखकर स्वस्थ रखा जा सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।
मेष
आज के दिन आपको स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। कुछ स्वास्थ्य समस्याएं आपको कमजोर महसूस करा सकती हैं। इसलिए सेहत का ध्यान जरूर रखें।
वृषभ
आज के दिन आपको स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। आज आप हार्ट और किडनी से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। गर्भवती महिलाएं और बच्चे आज के दिन खास ध्यान दें।
मिथुन
आपका दिन स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा रहेगा। आज आपको आंखों और पैरों में हल्की समस्याएं, जैसे जोड़ों का दर्द हो सकता है। अगर आप परेशान महसूस करते हैं, तो डॉक्टर से मिलें।
कर्क
आज का दिन स्वास्थ्य के लिए सामान्य रहेगा। आज आपको योग और व्यायाम से फिटनेस बनाए रखें। आज के दिन आपको मानसिक शांति की ओर ध्यान देना चाहिए।
सिंह
आज के दिन आपको अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। आज के दिन आपको अपनी शारीरिक समस्याओं पर नजर रखनी चाहिए और डॉक्टर से मिलना चाहिए।
कन्या
आज का दिन आपको स्वास्थ्य समस्याओं पर ध्यान देने का है। आज आपको डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोगों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
तुला
आपके लिए आज का दिन भाग्यशाली हो सकता है। आज के दिन आपको कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या नहीं है। आज के दिन बाइक चलाते समय सावधानी बरतें।
वृश्चिक
आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। जिन लोगों को पहले से ही हार्ट से जुड़ी समस्याएं हैं उन्हें भारी सामान उठाने से बचना चाहिए।
धनु
आज के दिन आपको धूम्रपान करने से बचना चाहिए। आज के दिन गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर से परामर्श लेना पड़ सकता है। आज के दिन आंख, गले और कान में एलर्जी के कारण हल्की जलन हो सकती है।
मकर
अगर आपको गले में खराश है, तो डॉक्टर से सलाह लें। आज के दिन कुछ महिलाओं को अंडाशय से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
कुंभ
आपका स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से आप स्वस्थ महसूस करेंगे। आज के दिन आपको अपनी शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाने की जरूरत है।
मीन
आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। इस सप्ताह आपको सांस और नींद से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version