विश्व की सबसे हैवी महिला इमान के बाद अब विश्व के सबसे वजनी पुरुष की गैस्ट्रिक बाइपास सर्जरी होने वाली है। सिनहुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक जुआन पेद्रो फ्रेंको का वजन 595 किलोग्राम है। सर्जरी करने के लिए उन्हें तीन महिने की डाइट पर रखा गया है। पेद्रो की सर्जरी 9 मई को होनी निश्चित हुई है।
पेद्रो को करीब 175 किलो वजन कम करना है। अभी तक उन्होंने करीब 30 प्रतिशत वजन कम किया है, जिसके बाद वह बैरिएट्रिक सर्जरी के लिए तैयार हैं।– डॉ. जोस एंटोनियो कास्टानेडा क्रूज द्वारा दी गई जानकारी।
पेद्रो, 32, सबसे पहले सुर्खियों तब आए, जब वह नवंबर में जलिस्को के एक क्लीनिक में इलाज के लिए भर्ती हुए। उस समय पेद्रो मोटापे से जुड़ी परेशानियों और डायबिटीज़ से पीड़ित थे, जिसकी वजह से उनकी सर्जरी नहीं हो पाई थी।
छह साल से बिस्तर पर जिंदगी बिता रहे पेद्रो ने जब टीवी पर एक एड देखा, तो उन्होंने डॉक्टर से कंसल्ट किया। वजन कम करने के चलते ऐसा नहीं था कि उन्हें परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। पहली गैस्ट्रिक बाइपास सर्जरी से पेद्रो का करीब 50 प्रतिशत तक वजन कम करने का अनुमान लगाया गया था, जिसके बाद ही डॉक्टर उनकी दूसरी सर्जरी करने की तैयारी करते।