
एक नई किताब में बताया गया है कि यदि आप हफ्ते में दो बार सिर्फ फल और सब्जियों का सेवन करते हैं, तो आपको सिर दर्द, ऐंठन और थकान आदि की समस्या नहीं होती।
आधुनिक जीवनशैली में मोटापा और इससे पनपने वाली बीमारियां आम समस्या बन गई हैं। मोटापे से निजात पाने और बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए लोग न जाने कितने तरह के उपाय आजमाते हैं, लेकिन सफलता की कोई गारंटी नहीं होती।
एक नई किताब में बताया गया है कि आप विशेष तरह के खानपान को अपनाकर वजन कम करने के साथ ही बीमारियों के खतरे से भी बच सकते हैं। किताब में बताया गया है कि सप्ताह में कम से कम दो दिन लोगों को पूरी तरह फल, सब्जियों और साबुत अनाज पर ही निर्भर रहना चाहिए।
इस तरह के आहार पर निर्भर रहने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां कम होंगी और मोटापे से भी निजात मिलेगी। इस आहार को 'गॉड डाइट' या 'डेनियल फास्ट' कहा जाता है। पुराने जमाने के पादरी डेनियल इसे चलन में लेकर आए थे। इसका पालन करने वाले लोग विशेष रूप से पानी पर निर्भर रहते हैं।
डेनियल फास्ट का पालन करने वाले लोग मांस, मछली, ब्रेड, मीठी चीजों और डिब्बाबंद खाने से परहेज करते हैं। सप्ताह में कम से कम दो दिन इस तरह के खान-पान का पालन किया जाता है। किताब की लेखिका सुसैन ग्रगोरी बताती हैं कि बेबीलोन के राजा नबूकदनेजर अपने प्रांत के पुरुषों पर अपने जैसा ही खाना खाने का दबाव डालते थे। वह इस तरह के खाने के खिलाफ थे।
सुसैन के मुताबिक, डेनियल फास्ट पूरी तरह से शाकाहारी खाना है जिसमें कुछ प्रतिबंध होते हैं। इसमें कैफीन, रसायनों और शक्कर से परहेज की जाती है। इस तरह के आहार के सेवन से लोगों को सिर दर्द, ऐंठन, थकान आदि की शिकायत नहीं होती।
Read More Health News in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।