Fruits To Lose Weight In Winter: फलों का सेवन करना न सिर्फ फायदेमंद बल्कि जरूरी भी है। क्योंकि फलों में वो सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। फलों में फाइबर मौजूद होता है, जिससे इसके सेवन से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। इसमें मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स इम्यूनिटी बनाए रखने के लिए जरूरी माने जाते हैं। इतना ही नहीं, कई ऐसे फल भी हैं जिनके सेवन से वजन घटाने में भी मदद मिलती है। तो अगर आप भी सर्दियों के मौसम में वजन घटाने की प्लानिंग कर रहे ही, तो ये 6 फल आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
सर्दियों में वजन घटाने के लिए किन फलों का सेवन करें- Winter Fruits To Lose Weight Fast
संतरा- Orange
संतरे को सर्दियों का फल भी माना जाता है। इसमें विटामिन-सी मौजूद होता है, जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और तेजी से वजन घटाने में मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत देता है। इसके सेवन से आपको काफी देर तक भूख नहीं लगती है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
सेब- Apple
वैसे तो सेब सालभर बाजार में मिलने वाला फल है। लेकिन सर्दियों में इसका सेवन करना और भी ज्यादा फायदेमंद है। सेब में फाइबर ज्यादा पाया जाता है, जिससे इसे खाने के बाद काफी देर भूख नहीं लगती है। इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है जिससे इसके सेवन से वजन नहीं बढ़ता है। सर्दियों में आप इसे स्मूदी या सलाद के रूप में भी खा सकते हैं।
इसे भी पढें- वजन कम करने के लिए कौन सा फल खाना चाहिए?
अमरूद- Guava
सर्दियों की क्रेविंग कंट्रोल करने के लिए अमरूद एक अच्छा विकल्प है। इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो पाचन के लिए जरूरी माने जाते हैं। इसमें विटामिन-सी भी होता है, जो पाचन क्रिया तेज करने और वजन घटाने में मदद करता हैं।
अनानास- Pineapple
हेल्दी स्नैकिंग के लिए अनानास एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और तेजी से वजन घटाने में मदद करता है। इसके सेवन से पेट की चर्बी कम करने में भी मदद मिलती है।
केला- Banana
पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए केले का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो समस्त स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं। इसमें मौजूद फाइबर और मिनरल्स तेजी से वजन घटाने में मदद कर सकते हैं।
इसे भी पढें- सर्दियों में बढ़ जाता है वजन, तो डाइट में शामिल करें ये 4 मौसमी फल, वेट लॉस में मिलेगी मदद
बेरिज- Berries
बेरिज में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसलिए इसके सेवन से जल्द वजन घटाने में मदद मिल सकती है। इसे आप स्मूदी या स्नैक्स में ले सकते हैं। अपनी विंटर डाइट में आप रसबेरी, जामून को शामिल कर सकते हैं।
ध्यान रखें कि आप रात के वक्त फलों का सेवन नहीं करें। क्योंकि रात के दौरान फल खाने से आपको पाचन सम्बन्धित समस्याएं हो सकती हैं। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना न भूलें।