Expert

इन 5 फलों में होता है बहुत ज्यादा शुगर, डायबिटीज के मरीजों को नहीं खाना चाहिए इन्हें

Fruits Highest In Sugar Content: इन फलों में शुगर की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है। इसको खाने से ब्लड शुगर बढ़ाने के साथ वजन भी बढ़ता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
इन 5 फलों में होता है बहुत ज्यादा शुगर, डायबिटीज के मरीजों को नहीं खाना चाहिए इन्हें


Fruits Highest In Sugar Content: फल शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते है। इनको खाने से पाचन-तंत्र दुरुस्त रहने के साथ इम्यूनिटी भी मजबूत होती हैं। बहुत से लोग वजन घटाने के लिए भी फलों का सहारा लेते हैं। फल खाने से शरीर को ताकत मिलने के साथ शरीर हेल्दी भी रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कई फलों में शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो शरीर के लिए हानिकारक हो सकती हैं। ऐसे में कुछ फलों का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। मीठे फलों का ज्यादा सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है और हो सकता है कि इन फलों के सेवन से वजन भी बढ़ जाएं। इन फलों में शुगर होने के साथ कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भी ज्यादा होती है, जो शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है। आइए जानते हैं फिट क्लीनिक की डाइटीशियन सुमन से कि कौन से फलों में शुगर की मात्रा ज्यादा होती हैं।

तरबूज

तरबूज शरीर के लिए फायदेमंद होता है लेकिन अगर इसका सेवन सीमित मात्रा में ही किया जाएं। 1 मीडियम साइज के तरबूज में 17 ग्राम शुगर होती है, जो डायबिटीज रोगियों के लिए खतरनाक हो सकता है। जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या नहीं है। वह सीमित मात्रा में इसका सेवन करें। इसके सेवन से शरीर हाइड्रेट रहता है शरीर को ठंडक भी मिलती है।

केला

केला अधिकतर लोगों को को काफी पसंद होता है। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ पाचन-तंत्र को भी दुरुस्त रखता हैं। एक मीडियम साइज के केले में करीब 14 ग्राम शुगर होती है। डायबिटीज के मरीज इसको सैंडविच या फिर नट्स में मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। अगर आप वजन कम करने के बारे में सोच रहे है, तो इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

grapes

अंगूर

अंगूर शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। लेकिन इसमें एक कप में लगभग 23 ग्राम चीनी पाई जाती है। ऐसे में डायबिटीज के मरीज अंगूर को खाने से बचना चाहिए। इसके सेवन से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है और यह शरीर की सूजन को भी दूर करते हैं। इसके सेवन से बैली फैट भी बढ़ता है। 

इसे भी पढ़ें- मानसून में खाएं ककोड़ा की सब्जी, शरीर को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

आम

आम पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें कई तरह के तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, आयरन और विटामिन सी। 100 ग्राम आम में करीब 14 ग्राम शुगर होती है, जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकती है। इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

नाशपाती

मानसून में मिलने वाली मीडियम साइज की नाशपाती में भी 17 ग्राम शुगर की मात्रा पाई जाती है। इसको खाने से ब्लड शुगर बढ़ने के साथ वजन भी तेजी से बढ़ता है। इसमें कैलोरी की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो शरीर के लिए हानिकारक हो सकती है।

ऊपर बताए गए फलों में सबसे ज्यादा शुगर होती है। ऐसे में इनके ज्यादा सेवन से बचना चाहिए।

All Image Credit- Freepik

Read Next

स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 एंटी-इंफ्लेमेटरी फूड्स

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version