Expert

मानसून में खाएं ककोड़ा की सब्जी, शरीर को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Health Benefits Of Eating Spiny Gourd: ककोड़ा की सब्जी में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। जानते हैं इसको खाने के फायदों के बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में खाएं ककोड़ा की सब्जी, शरीर को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे


Health Benefits Of Eating Spiny Gourd: मानसून का मौसम इन दिनों चरम पर है। इस मौसम में अगर शरीर का ख्याल न रखा जाएं, तो कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। इस मौसम में इंफेक्शन का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे में इस मौसम में ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए ,जो इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ शरीर को ताकत भी दें। इन दिनों बाजार में ककोड़ा खूब मिलता है। इसकी सब्जी बनाकर खाने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। इसको खाने से पाचन-तंत्र मजबूत होने के साथ मौसमी बीमारियों से भी शरीर का बचाव होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, कैल्शियम, प्रोटीन, फोलेट और कार्बोहाइड्रेट। इसके सेवन से लिवर भी हेल्दी रहता है और आंखों की रोशनी भी तेज होती है। इसकी सब्जी खाने में स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को मजबूत भी बनाती है। मानसून में ककोड़ा की सब्जी खाने के अन्य फायदों के बारे में जानने के लिए हमने बात की  फिट क्लीनिक की डाइटीशियन सुमन से।

पाचन-तंत्र के लिए फायदेमंद

मानसून में ककोड़ा की सब्जी खाने से पाचन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं। इसमें पाए जाने वाला फाइबर गैस, एसिडिटी, अपच और कब्ज की समस्या को दूर करता हैं। इसमें पानी की मात्रा भी काफी ज्यादा पाई जाती है। इस कारण यह शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ पेट को साफ करने में भी मदद करता है।

good digestion

मजबूत हड्डियां

ककोड़ा के सेवन से हड्डियां भी मजबूत रहती है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ दर्द में भी आराम देता है। जिन लोगों को हड्डियों संबंधित समस्याएं है। उन्हें डाइट में ककोड़ा को अवश्य शामिल करना चाहिए। यह सब्जी हड्डियों को हेल्दी रखती है।

इसे भी पढ़ें- इन लोगों को खाली पेट नहीं करना चाहिए लहसुन का सेवन, हो सकती हैं दिक्कत

आंखों के लिए फायदेमंद

ककोड़ा में भरपूर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है, जो आंखों संबंधित परेशानियों को दूर करने के साथ आंखों को हेल्दी भी रखता हैं। इसके सेवन से आंखों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। अगर आप भी आंखों में कमजोरी महसूस कर रहे है, तो डाइट में ककोड़ा को शामिल करें।

लिवर को हेल्दी रखें

मानसून में कई बार लिवर संबंधित परेशानियां हो जाती है। ऐसे में इसके सेवन से लिवर हेल्दी रहता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट और फ्लेवोनोइड तत्व लिवर को डिटॉक्स करने के साथ उसको हेल्दी भी रखते हैं। ककोड़ा के सेवन से लिवर संबंधित बीमारियों से बचा जा सकता हैं।

एंटी- एजिंग गुण

अगर आप भी बढ़ती उम्र से त्वचा पर होने वाले निशानों से परेशान हैं, तो आपको डाइट में ककोड़ा को अवश्य शामिल करना चाहिए। ककोड़ा में एंटीऑक्सीडेंट, बीटा-कैरोटीन, अल्फा-कैरोटीन, ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो उम्र बढ़ने के लक्षण को कम करते हैं।

मानसून में ककोड़ा खाने से शरीर स्वस्थ रहता है। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

इन लोगों को खाली पेट नहीं करना चाहिए लहसुन का सेवन, हो सकती हैं दिक्कत

Disclaimer