
जब से लुइ पाश्चर (दूध को पाश्चीकृत करने की विधि खोजने वाले वैज्ञानिक) ने बैक्टीरिया की खोज की, तब से लेकर अब तक वैज्ञानिकों ने केवल इसके नुकसान के बारे में ही चर्चा की है। वैज्ञानिकों की नजर में बैक्टीरिया कई तरह की बीमारियां फैलाते रहे हैं। इनसे बचने के लिए लोग एंटीबायोटिक और सैनिटाइजन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन हकीकत में हमारे शरीर और आसपास के वातावरण में कई ऐसे बैक्टीरिया मौजूद हैं जो हमें नुकसान नहीं, बल्कि फायदा पहुंचाते हैं।
इसी सदी की शुरुआत में वैज्ञानिकों ने 'गट बैक्टीरिया' की अवधारणा पेश की थी। ये हमारे शरीर में रहने वाले वे बैक्टीरिया हैं। ये हमें कभी नुकसान नही पहुंचाते। इसके उलट ये हानि पहुंचाने वाले पैथोजेन से रक्षा करते हैं। हाल ही में वैज्ञानिकों ने यह पता लगाया है कि हमारे शरीर का 90 फीसदी हिस्सा बैक्टीरिया से बना है। इनमें से अधिकांश हमारी आंत में मौजूद हैं। ये बैक्टीरिया पाचन तंत्र और प्रतिरोधी तंत्र को दुरुस्त करते हैं। इससे हमें बीमारियों से लड़ने की क्षमता मिलती है। साथ ही ये शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी पूरी करते हैं।
गट बैक्टीरिया महत्वपूर्ण विटामिन का निर्माण करते हैं। इसमें विटामिन के और विटामिन बी शामिल हैं। इसके अलावा ये शरीर में कई अन्य पोषक तत्व बनाते हैं जिनके बारे में वैज्ञानिका फिलहाल पता लगा रहे हैं। कई लोग बैक्टीरिया के फायदों से अनजान होते हैं इसलिए वे एंटीबायोटिक व सैनिटाइजर समेत कई ऐसे उपाय करते हैं जिनसे ये खत्म हो जाते हैं।
Read More Articles on Health News In Hindi
Read Next
इतने बुरे भी नहीं चिप्स
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version