Foods to Relieve Constipation In Hindi: खराब खानपान और जीवनशैली कई स्वास्थ्य समस्याओं के मुख्य कारणों में से एक है। जिनमें पेट संबंधी समस्याएं सबसे आम हैं। आप जो कुछ भी खाते हैं वह आपके पेट प्रभावित करता है। वर्तमान समय में ज्यादातर लोग पेट संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, खासकर पेट में कब्ज की समस्या। जिससे छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय ढूंढने में लगे रहे हैं। लेकिन क्या आपने कभी इसके कारणों के बारे में जानने की कोशिश की है? आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. दीक्षा भावसार सवलिया (BAMS Ayurveda) की मानें आयुर्वेद के अनुसार पेट में कब्ज की समस्या मुख्य रूप से शरीर में वात दोष का संतुलन बिगड़ने (Vata Imbalance) के कारण होती है। जिसके लिए कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। इस लेख में हम आपको वात दोष असंतुलन के कारण और शरीर के दोष के अनुसार कब्ज से छुटकारा पाने के लिए 5 फूड्स बता रहे हैं।
शरीर में वात असंतुलन के क्या कारण हैं?- Vata Imbalance Causes In Hindi
- खाना मन लगाकर नहीं खाना
- ड्राई, ठंडे, मसालेदार, तला हुए और फास्ट फूड ज्यादा खाना
- पानी कम पीना
- फाइबर से भरपूर आहार न लेना
- मेटाबॉलिज्म का धीमा होना
- अच्छी और पर्याप्त नींद नहीं लेना
- रात को देर से भोजन करना
- शारीरिक रूप से एक्टिव नहीं रहना या गतिहीन जीवनशैली को फॉलो करना
इसे भी पढें: अंडा खाने के बाद दूध पीना चाहिए या नहीं? जानें एक्सपर्ट की राय
कब्ज से छुटकारा पाने के लिए 5 फूड्स- Foods to Relieve Constipation In Hindi
डॉ. दीक्षा के अनुसार कब्ज से छुटकारा पाने के लिए दवाएं लेना कोई स्थायी समाधान नहीं है, बल्कि आपको कुछ फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करने की जरूरी है, जो कब्ज को जड़ से खत्म करने में मदद करते हैं। आप कब्ज से छुटकारा पाने के लिए अपने शरीर के दोष के अनुसार कुछ फूड्स का सेवन कर सकते हैं जैसे:
1. रात भर भीगी हुई किशमिश (Overnight Soaked Raisins)
यह पित्त प्रकृति वाले लोगों के लिए बेस्ट फूड है, खासकर काली किशमिश। क्योंकि ये फाइबर से भरपूर होती हैं. जिससे यह मल को सख्त और स्मूद बानाने में मदद करती हैं। लेकिन इसके लिए रातभर पानी में भीगी हुई किशमिश खाना जरूरी है, क्योंकि सीधे तौर पर ड्राई रूप में इसे खाने शरीर में वात दोष की अधिकता हो सकती है, जिससे गैस्ट्रिक की समस्याएं हो सकती हैं। किशमिश को भिगोकर खाने से उन्हें पचाना भी आसान हो जाता है।
2. मेथी के बीज (Methi Seeds)
यह वात और कफ दोष की अधिकता वाले लोगों के लिए बेस्ट फूड है। आप 1 चम्मच मेथी के बीज को रात भर के लिए पानी में भिगोकर रख दें और सुबह सबसे पहले या खाली पेट इसका सेवन करें। इसके अलावा आप रात को सोते समय गर्म पानी में 1 चम्मच मेथी के बीजों का पाउडर मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं। लेकिन पित्त प्रकृति वाले लोगों को इससे बचना चाहिए।
3. आंवला (Amla)
इसका सेवन वात-पित्त-कफ सभी के लिए भी फायदेमंद है। आंवला एक प्राकृतिक रेचक (Natural Laxative) है। आप सुबह खाली पेट नियमित रूप से आंवला का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप पाउडर के रूप में आंवला का सेवन गर्म पानी के साथ कर सकते हैं। इससे कब्ज के साथ ही बालों का झड़ना, सफेद बाल, शरीर का अधिक वजन और कई अन्य समस्याओं से छुटकारा पाने में भी मदद मिलेगी।
View this post on Instagram
4. गाय का दूध (Cow Milk)
यह पित्त प्रकृति वाले लोगों के लिए अच्छा है। आंवला की तरह गाय का दूध भी एक दूध प्राकृतिक रेचक है और यह बच्चों से लेकर बूढ़ों तक, लगभग सभी के लिए काम करता है। इसका सेवन गर्भवती भी कर सकती हैं। बस रात को सोते समय एक गिलास गर्म दूध ही काफी है।
इसे भी पढें: दही खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए? जानें एक्सपर्ट राय
5. गाय का घी (Cow Ghee)
इसका सेवन यह वात-पित्त-कफ सभी के लिए फायदेमंद है। A2 गाय का घी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है। यह आपको शरीर में हेल्दी फैट को बनाए रखने में मदद करता है जो कि विटामिन A, D,E और K जैसे फैट में घुलनशील विटामिन के अवशोषण के लिए आवश्यक है। एक गिलास गर्म गाय के दूध के साथ 1 चम्मच गाय का घी पुरानी कब्ज वाले लोगों के लिए फायदेमंद है।
All Image Source: Freepik.com
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version