Expert

प्रेग्नेंसी के दौरान डायबिटीज से बचने के लिए महिलाएं डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स

Foods To Prevent Gestational Diabetes In Women: प्रेग्नेंसी के दौरान डायबिटीज से बचने के लिए डाइट में साबुत अनाज को शामिल करें।
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेग्नेंसी के दौरान डायबिटीज से बचने के लिए महिलाएं डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स


Foods To Prevent Gestational Diabetes In Women: प्रेग्नेंसी में होने वाली डायबिटीज को जेस्टेशनल डायबिटीज कहते हैं। इसमें प्रेग्नेंसी के समय महिलाओं के शरीर का ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। जिस कारण मां और गर्भ में पल रहे शिशु दोनों को नुकसान हो सकता हैं। कई महिलाएं प्रेग्नेंसी के समय बेड रेस्ट पर भी होती है। जिस कारण फिजिकल एक्टिविटी न होने के कारण डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं कई बार इस दौरान कई तरह की चीजों को खाने का मन करता है। जिस कारण भी शुगर लेवल भी बढ़ सकता है। हालांकि इस तरह की होने वाली डायबिटीज अधिकतर मामलों में गर्भावस्था के बाद शुगर लेवल कम हो जाता हैं। जिससे ये समस्या ठीक हो जाती है। अगर आप भी गर्भावस्था से गुजर रही है, तो आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने वाले है, जिससे इस समय खाने से पोषक तत्व भी मिलेंगे और डायबिटीज से भी बचाव होगा। इन फूड्स के बारे में हमे बताएंगे शारदा क्लिनिक के डॉक्टर केपी सरदाना।

हरी सब्जियां

हरी सब्जियां शरीर के लिए फायदेमंद होती है। ये शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होने के साथ इनमें फाइबर की मात्रा भी काफी पाई जाती हैं। ऐसे में इनको सेवन करने से कब्ज की समस्या दूर होने के साथ डायबिटीज भी कंट्रोल में रहेगी। इन हरी सब्जियों में कैलौरी की मात्रा काफी काफी कम होती हैं। 

फल

फल शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। फल में नेचुरल शुगर होने के साथ भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत करने के साथ डायबिटीज को भी कंट्रोल में रखता हैं। फल के सेवन से महिलाओं के शरीर की कमजोरी दूर होती हैं।

fruits

साबुत अनाज

साबुत अनाज के सेवन से शरीर की कई समस्याएं दूर होती हैं। साबुत अनाज जैसे कि ब्राउन चावल, क्विनोआ इंसुलिन लेवल में सुधार करता है। इनके सेवन से जेस्टेशनल डायबिटीज का खतरा कम होता है। इनको खाने से फाइबर और शरीर को एनर्जी भी मिलती है।

इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में सफेद पानी (ल्यूकोरिया) आने की समस्या क्यों ही होती है? जानें इसके कारण

प्रोटीन रिच फूड्स

प्रोटीन रिच फूड्स शरीर के लिए फायदेमंद होते है। महिलाओं में रक्त शर्करा के स्तर को स्थिर बनाए रखने के लिए डाइट में मीट, मछली, अंडे और बीन्स को शामिल करें। प्रोटीन युक्त खाने से शरीर को एनर्जी मिलने के साथ थकावट भी दूर होती है।

डेयरी प्रोडक्ट्स

प्रेग्नेंसी के समय होने वाली डायबिटीज को संतुलन में रखने के लिए दूध, दही और पनीर जैसे कम वसा वाले भोजन को शामिल करें। इन फूडस में कैल्शियम, विटामिन डी और प्रोटीन पाया जाता है, जो डायबिटीज को कंट्रोल करने के साथ शरीर को स्वस्थ रखता है।

 प्रेग्नेंसी के दौरान डायबिटीज से बचने के लिए इन फूड्स को खाया जा सकता हैं। हालांकि, सेवन से पहले डॉक्टर की राय अवश्य लें।

All Image Credit- Freepik

 

Read Next

बैली फैट कम करने के लिए पिएं ये 4 डिटॉक्स स्मूदी, जल्द दिखता है इनका असर

Disclaimer