Detox Smoothies To Get Rid of Belly Fat: बैली फैट कम करने के लिए लोग घंटों जिम में पसीना बहाते हैं। लेकिन क्या आप जानते है एक्सरसाइज करने के साथ बैली फैट को घटाने के लिए हेल्दी फूड्स और ड्रिंक्स का सेवन करना भी जरूरी होता है। कई बार हेल्दी खाने न खाने की वजह से न, तो वजन कम होता है और न ही बैली फैट कम होने का नाम लेता है। बैली फैट ज्यादा होने की वजह से आप अपनी पसंद की ड्रैस नहीं पहन सकते और साथ ही ये आत्मविश्ववास को भी कमजोर बनाता है। कई लोग बैली फैट को कम करने के लिए कई तरह की जड़ी-बूटियों को सेथ पाउडर का भी सेवन करते हैं। लेकिन फिर भी ये जिद्दी चर्बी कम होने का नाम नहीं लेती। ऐसे में बैली फैट को कम करने के लिए डाइटीशियन की बताई हुई इन स्वादिष्ट स्मूदी को बनाकर पीया जा सकता हैं। ये डिटॉक्स स्मूदी बैली फैट को कम करने के साथ वजन को भी तेजी से कम करेगी और पाचन तंत्र को मजबूत रखेगी। आइए जानते हैं फिट क्लीनिक की डाइटीशियन सुमन से बैली फैट कम करने के लिए डिटॉक्स स्मूदी के बारे में।
1. बादाम दूध और केला की डिटॉक्स स्मूदी
सामग्री
1-केला
1 गिलास- बादाम का दूध
2 से 3- आइस क्यूब
बादाम दूध और केला की डिटॉक्स स्मूदी बनाने का तरीका
बादाम दूध और केला की डिटॉक्स स्मूदी बनाने के लिए सभी चीजों को ब्लेंडर में डालकर चला दें। आपकी डिटॉक्स स्मूदी तैयार है। ये स्मूदी पीने से भूख कम लगती है और इसमें कैलोरी की मात्रा भी काफी कम होती हैं। जिसस बैली फैट कम होता है। वहीं इसमें प्रोटीन की मात्रा भी पाई जाती है, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के साथ शरीर को एनर्जी भी देता हैं।
2. सेब और चिया सीड्स की स्मूदी
सामग्री
1- कटा हुआ सेब
1 चम्मच- चिया सीड्स
1 चुटकी- दालचीनी पाउडर
1/2 गिलास- पानी
सेब और चिया सीड्स की स्मूदी बनाने का तरीका
सेब और चिया सीड्स की स्मूदी बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर ब्लेंडर में चलाएं। उसके बाद इस स्मूदी को नाश्ते या शाम को स्नैक्स में पिएं। ये स्मूदी कैलोरी से भरपूर होने के साथ शरीर को कई फायदे देती हैं। ये स्मूदी शरीर को एनर्जी देने के साथ वजन कम करने में भी मदद करती है।
इसे भी पढ़ें- प्रेशर कुकर में नहीं पकाने चाहिए ये 5 फूड्स, एक्सपर्ट से जानें इससे सेहत को होने वाले नुकसान
3. केला और ओटमील स्मूदी
सामग्री
1- केला
2 चम्मच- ओटमील
1 चुटकी- दालचीनी पाउडर
केला और ओटमील स्मूदी बनाने का तरीका
केला और ओटमील स्मूदी बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर ब्लेंडर में चलाएं। इस स्मूदी को पीने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है और पेट भी साफ रहता है। इसको पीने से वजन कम होने के साथ बैली फैट भी कम होता है। ये स्मूदी शरीर को डिटॉक्स करती है। जिससे कई बीमारियां दूर होती हैं।
4. केला और नारियल पानी की स्मूदी
सामग्री
1- केला
1/2 कप- नारियल पानी
1/2 कप- बादाम का दूध
केला और नारियल पानी की स्मूदी बनाने का तरीका
केला और नारियल पानी की स्मूदी बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर ब्लेंडर में चलाएं। ये स्मूदी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और पेट भी लंबे समय तक भरा रहता हैं। जिससे आप अतिरिक्त खाने से बच जाते हैं। ये स्मूदी पीने से बैली फैट कम होता है और शरीर से विषाक्त पदार्थ भी आसानी से बाहर निकलते हैं। जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है।
बैली फैट कम करने के लिए इन डिटॉक्स स्मूदी को बनाकर पीया जा सकता हैं। हालांकि, सेवन करने से पहले डाइटीशियन की राय अवश्य लें।
All Image Credit- Freepik
Read Next
प्रेशर कुकर में नहीं पकाने चाहिए ये 5 फूड्स, एक्सपर्ट से जानें इससे सेहत को होने वाले नुकसान
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version