What To Eat During Periods: पीरियड्स का समय महिलाओं के लिए काफी दर्दनाक होता है। इस दौरान महिलाओं ब्लड फ्लो ठीक से न होना, मूड स्विंग, पेट और कमर में गंभीर ऐंठन के साथ दर्द आदि जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि इस दौरान आप क्या खाते हैं और क्या नहीं, इसकी बहुत अहम भूमिका होती है। पीरियड्स के दौरान कुछ फूड्स का सेवन आपकी परेशानियां बढ़ा सकता है और लक्षण गंभीर हो सकते हैं। वहीं कुछ फूड्स आपके लक्षणों को कम करने के साथ ही आसान और दर्द रहित पीरियड्स में मदद कर सकते हैं। अक्सर महिलाएं ये सवाल पूछती हैं कि पीरियड्स के दौरान होने वाली समस्याओं से बचने के लिए उन्हें इस दौरान किन फूड्स का सेवन करना चाहिए। न्यूट्रिशनिस्ट और योगाचार्य जूही कपूर ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में ऐसे 6 फूड्स बताएं हैं, जिनका सेवन आपके लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। इस लेख में हम आपको इनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं....
पीरियड्स के दौरान महिलाएं खाएं ये फूड्स- Foods To Eat During Periods In Hindi
1. केला (Banana)
यह विटामिन बी 6 से भरपूर होता है, जो मूड स्विंग और सूजन को कम करने में मदद कर सकता है। केला खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और मल त्याग में भी आसानी होती है।
टॉप स्टोरीज़
2. खजूर (Dates)
यह आयरन का प्राकृतिक स्रोत है, जो मासिक धर्म के दौरान आयरन की कमी को दूर करने में बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। इनमें फाइबर और प्राकृतिक शुगर भी होती है, जो आपको ऊर्जा प्रदान करने में मदद कर सकती है।
3. अखरोट (Walnuts)
इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होते हैं, जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह आपको ऐंठन और असजता से राहत प्रदान करने में मदद करता है। इनमें शरीर के लिए जरूरी प्रोटीन, फाइबर और मैग्नीशियम जैसे आवश्यक पोषक तत्व भी अच्छी मात्रा में होते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या पीरियड्स रेगुलर न होने पर महिला प्रेग्नेंट हो सकती है? जानें डॉक्टर की राय
View this post on Instagram
4. अदरक (Ginger)
इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी और दर्द निवारक गुण होते हैं, जो मासिक धर्म की ऐंठन को कम करने में मदद कर सकते हैं। यह बेहतर पाचन में भी मदद करती है और मतली को कम करती है। बहुत सी महिलाओं को पीरियड्स के दौरान मतली की समस्या होती है।
5. हर्बल चाय (Herbal Tea)
कैमोमाइल, पेपरमिंट, या रास्पबेरी टी जैसी हर्बल चाय आपको शांत और आरामदायक महसूस कराती हैं। कैमोमाइल और पुदीना मांसपेशियों को आराम देने और दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं, जबकि रास्पबेरी की पत्तियों की चाय गर्भाशय को टोन करने और प्रजनन स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करती है।
इसे भी पढ़ें: रेगुलर पीरियड्स के लिए इन 5 तरीकों से स्वस्थ रखें अपनी ओवरी, एक्सपर्ट से जानें इनके फायदे
6. आंवला (Amla)
विटामिन सी से भरपूर यह फल आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने और भोजन से आयरन के अवशोषण में सुधार करने में मदद कर सकता है। इससे ब्लड फ्लो को सामान्य रखने में मदद मिलती है।
All Image Source: Freepik