
Foods To Consume Less in Monsoon: मॉनसून का समय सभी को अच्छा लगता है। लेकिन आपको बता दें कि यह मौसम बीमारियों को बढ़ावा देता है। ज्यादातर बैक्टीरिया और सूक्ष्म जीव इस मौसम में तेजी से ग्रो करते हैं। मॉनसून में ज्यादातर सब्जियों और फलों में छोटे-छोटे कीड़े पनपने लगते हैं। खाने के जरिए जब बैक्टीरिया हमारे शरीर में प्रवेश करते हैं, तो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। इस दौरान खुद को बीमारियों से बचाने के लिए डाइट में कुछ चीजों का सेवन कम कर देना चाहिए। उदाहरण के लिए- मॉनसून के दिनों में दही और छाछ जैसी चीजों से दूरी बनानी चाहिए। दही की प्रकृति ठंडी होती है। ठंडी तासीर के कारण दही खाने से साइनसाइटिस हो सकता है। और भी कई ऐसी चीजें हैं जिसकी मात्रा मॉनसून डाइट में कम कर देनी चाहिए। ऐसी ही 5 चीजों के बारे में हम आगे जानेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटीशियन Sanah Gill से बात की।
इस पेज पर:-
1. कच्चा सलाद ज्यादा न खाएं- Raw Salad
मॉनसून के दिनों में कच्चे सलाद का सेवन करने से बचना चाहिए। कच्चे पदार्थ में बैक्टीरिया होते हैं, जो खाने के जरिए पेट में चले जाते हैं। इन बैक्टीरिया के वजह से पेट दर्द, दस्त, उल्टी जैसी समस्याएं होने लगती हैं। मॉनसून के दिनों में ज्यादा से ज्यादा पकी हुई सब्जियों का सेवन करना चाहिए।
2. खट्टी या नमक युक्त चीजों को कम करें- Sour and Salty Food
मॉनसून में चटनी, अचार, इमली जैसी चीजों का सेवन करने से भी बचना चाहिए। ऐसी चीजों का सेवन करने से गले में खराश होती है और तबीयत बिगड़ सकती है। जिन चीजों में नमक ज्यादा होता है, वह भी मॉनसून में नहीं खाना चाहिए।
3. तला-भुना भोजन कम करें- Oily and Spicy Food

आप भी मॉनसून में गर्म-गर्म कचौड़ी-पकौड़ी खाने के शौकीन हैं, तो यह आदत बदल दें। ऑयली और मसाले वाला भोजन खाने से मॉनसून में ब्लोटिंग हो सकती है। मॉनसून में नमी के कारण मेटाबॉलिज्म कमजोर हो जाता है। इसलिए ऐसी चीजों का सेवन करने से बचें जिसे पचाने में समय लगे।
4. फ्रोजन फूड्स ज्यादा न खाएं- Frozen Food
मॉनसून में फ्रोजन फूड्स खाना पसंद है, तो आपकी तबीयत बिगड़ सकती है। मॉनसून के दिनों में पैक्ड या फ्रोजन फूड खाने से पेट में इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है। फ्रोजन फूड आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर देते हैं। इनमें पोषक तत्वों की मात्रा न के बराबर होती है। मॉनसून के दिनों में फ्रोजन और ठंडी चीजों का सेवन कम से कम करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- मौसम बदलने पर जल्दी पड़ जाते हैं बीमार? फॉलो करें ये 5 डाइट टिप्स, दूर रहेंगी बीमारियां
5. डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन कम करें- Dairy Products
डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करने से शरीर को कैल्शियम मिलता है। लेकिन मॉनसून के दिनों में डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन कम से कम करना चाहिए। डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करने से मॉनसून में वात बढ़ता है और पित्त भी जमा होता है। इससे पाचन क्रिया खराब हो सकती है। इसके अलावा मॉनसून में डेयरी उत्पादों में रोगाणु पनपने का खतरा ज्यादा होता है। इसलिए डेयरी प्रोडक्ट्स से बचना चाहिए।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
यह विडियो भी देखें
Read Next
बारिश के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियां क्यों नहीं खानी चाहिए? एक्सपर्ट से जानें इसके नुकसान
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version