Foods To Avoid When You Have Loose Motions: लूज मोशन की समस्या होने पर व्यक्ति को काफी थकावट हो जाती है। ये समस्या गलत खानपान और कई बार पेट में इंफेक्शन की वजह से होती हैं। ये समस्या होने पर दवाई खाने के साथ खानपान का परहेज करना भी काफी आवश्यक होता है। कई बार लोग दवाई, तो खाते है लेकिन फिर भी उन्हे आराम नहीं मिलता है। ऐसे में हो सकता है कि वह दवाइयों के सेवन के साथ आप कुछ गलत खा रहे हो। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं ऐसे फूड्स के बारे में जिन्हें लूज मोशन होने पर खाने से बचना चाहिए। ये फूड्स खाने से आपकी समस्या काफी बढ़ सकती हैं। ये फूड्स पेट में आसानी से नहीं पचते है। जिससे लूज मोशन होने के साथ पेट की कई अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।
स्पाइसी फूड
लूज मोशन होने की समस्या पर स्पाइसी फूड खाने से बचना चाहिए। क्योंकि इस प्रकार के फूड्स खाने से गैस, पेट में ऐंठन और दर्द आदि की समस्या हो सकती हैं। स्पाइसी फूड खाने से लूज मोशन बढ़ सकते हैं। इसको खाने से पेट फूल सकता है।
फ्राइड फूड्स
फ्राइड फूड्स के सेवन से लूज मोशन होने समस्या काफी बढ़ जाती है। इन फूड्स को डाइजेस्ट होने में समय लगता है। जिस कारण लूज मोशन होने पर ये फूड्स खाने से बचना चाहिए। ये फूड्स खाने में समय लगता है और लूज मोशन होने पर डाइजेस्टिव सिस्टम स्लो हो जाता है। ऐसे में लूज मोशन होने पर फ्राइड फूड्स के सेवन से बचें।
डेयरी प्रॉडक्टस
लूज मोशन होने पर डेयरी प्रोडक्ट्स खाने से बचना चाहिए। क्योंकि इनके सेवन में समय लगता है। जिस कारण लूज मोशन की समस्या बढ़ सकती है। दूध और पनीर पचाने के लिए पेट का हेल्दी होना आवश्यक होता है। इन प्रोडक्ट्स में लैक्टोज के रूप में चीनी होती है, जो शरीर के लिए हानिकारक हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में पिएं ये खास आंवला डिटॉक्स ड्रिंक, शरीर की गंदगी होगी साफ और रहेंगे हेल्दी
फ्रूट जूस
लूज मोशन होने पर फ्रूट जूस पीने से बचना चाहिए क्योंकि इन जूस में शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो पेट के लिए हानिकारक हो सकती हैं। जूस में पाई जाने वाली शुगर आसानी से डाइजेस्ट नहीं होती है। जिस कारण जूस पीने से लूज मोशन बढ़ सकते है।
सब्जियां
कुछ सब्जियों के सेवन से लूज मोशन होने की समस्या बढ़ सकती हैं। ब्रोकली, पत्ता गोभी, बींस और फूल गोभी आदि खाने से बचना चाहिए। क्योंकि ये फूड्स पेट में गैस और बदहजमी की समस्या को बढ़ाते हैं। ये फूड्स पेट में गैस बनाते हैं। जिस कारण लूज मोशन होने पर ये सब्जियां खाने से बचना चाहिए।
लूज मोशन होने पर ये फूड्स खाने से बचना चाहिए। अगर लूज मोशन की समस्या ठीक नहीं हो रही हैं, तो डॉक्टर से पूछ का दवाइयों का सेवन करें।
All Image Credit- Freepik