खाने के बाद पेट फूलने का कारण: ब्लोटिंग (Bloating) का कारण बनते हैं ये 7 फूड्स, कम करें सेवन

पेट में ब्लॉटिंग की समस्या कई कारणों से हो सकती है लेकिन इसके लिए कई फूड्स भी जिम्मेदार होते है।
  • SHARE
  • FOLLOW
खाने के बाद पेट फूलने का कारण: ब्लोटिंग (Bloating) का कारण बनते हैं ये 7 फूड्स, कम करें सेवन


कई लोगों को खाना खाने के बाद पेट में सूजन और दर्द की समस्या हो जाती है इसलिए वह अपनी पसंदीदा चीजें खाने से बचते है ताकि परेशानी न हो। आमतौर पर ऐसा पेट में गैस बनने या पाचन संबंधी समस्याओं के कारण हो सकता है। ब्लॉटिंग में जीआई टैक्ट्र में हवा या गैस भर जाती है। ब्लॉटिंग के कारण पेट में दर्द, बेचैनी और गैस जमा हो सकता है। इससे आपको बार-बार डकार आ सकती है। ब्लॉटिंग की समस्या वैसे तो आम है लेकिन अगर यह परेशानी बहुत ज्यादा बढ़ जाए, तो इसके गंभीर लक्षण देखने को मिल सकते है इसलिए इस समस्या से निजात पाना बेहद जरूरी है। ब्लॉटिंग की पेरशानी कुछ खास चीजों के सेवन के कारण भी हो सकता है, तो इससे बचने के लिए आपको इन चीजों के सेवन से बचना चाहिए और उसकी जगह पर अन्य चीजों का सेवन कर सकते है ताकि आहार में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मिल सके। हालांकि आपको ब्लॉटिंग और वाटर रिटेंशन में आपको समझना होगा क्योंकि कई बार वाटर रिटेंशन की वजह से भी पेट में दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है। 

ब्लॉटिंग में इन चीजों का सेवन न करे (Food Cause Bloating)

1. बीन्स 

बीन्स में उच्च मात्रा में प्रोटीन और स्वस्थ कार्ब्स पाए जाते है। साथ ही बीन्स में फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्वों को हमारा पाचन तंत्र पचा नहीं पाता है और पेट से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती है, जैसे पेट में सूजन, ऐंठन, दस्त और दर्द की समस्या हो सकती है। बीन्स को पकाकर खाने की तुलना में आप इसे उबालकर खा सकते है। 

foods-for-bloating

Image Credit- Freepik

2. ब्रोकली

क्रूसिफेरस सब्जियां जैसे ब्रोकली, फूलगोभी और ब्रसेल्स स्प्राउट्स के सेवन से ब्लॉटिंग की समस्या हो सकती है। इनमें फाइबर, विटामिन सी. आयरन और पोटैशियम पाए जाते है लेकिन इन बादी सब्जियों को पचाने में बहुत परेशानी होती है और कमजोर पाचन वाले लोगों में पेट दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है। 

3. डेयरी प्रोडक्ट्स

कई लोगों को डेयरी प्रोडक्ट्स के सेवन से भी ब्लॉटिंग की समस्या हो सकती है। कई लोगों को दूध में पाए जाने वाले लैक्टोज से परेशानी हो सकती है, जिससे उनका पाचन तंत्र प्रभावित होता है और ब्लॉटिंग की पेरशानी बढ़ जाती है। इसके लिए आप दही, बादाम मिल्क, सोया मिल्क और मक्खन का सेवन कर सकते है। 

इसे भी पढ़ें- पेट फूलने (ब्लोटिंग) की समस्या में न करें इन 5 चीजों का सेवन, बढ़ेगी परेशानी

4. सेब 

सेब में कई पोषक तत्व पाए जाते है और इसके सेवन से कई बीमारियां दूर रहती है लेकिन ब्लॉटिंग की समस्या से पीड़ित लोगों के लिए सेब का सेवन हानिकारक साबित हो सकता है। सेब में फ्रुक्टोज और उच्च मात्रा में फाइबर पाए जाते है, जो आंत में जाकर गैस और सूजन जैसी समस्याओं का कारण बन सकते है। इसके बजाय आप ब्लूबेरी, अंगूर, संतरा और स्ट्रॉबेरी का सेवन कर सकते है। 

5. प्याज 

हम अपने खाने में प्याज का उपयोग कई तरीके से करते है। यह भोजन का स्वाद बढ़ाने का काम करता है। प्याज में घुलनशील फाइबर पाया जाता है, जो पेट में सूजन पैदा करने का मुख्य कारण है। इसके साथ ही कुछ लोगों को कच्चे प्याज के सेवन से पाचन संबंधी समस्याएं होती है। प्याज सूजन ऐर पाचन संबंधी समस्याओं का कारण हो सकता है इसलिए प्याज की जगह अन्य हर्ब्स को अपने भोजन में शामिल करने की कोशिश करें। 

foods-for-bloating

Image Credit- Freepik

6. लहसुन 

लहसुन स्वाद और स्वस्थ दोनों के लिए काफी फायदेमंद होता है। कई बीमारियों में लोगों को लहसुन खाने की सलाह दी जाती है लेकिन लहसुन में पाए जाने वाले फ्रुक्टेन के कारण पेट में ब्लॉटिंग की समस्या हो सकती है और खाने के बाद डकार और गैस बनती है। इसके अलावा कई लोगों को लहसुन से एलर्जी भी होती है। हालांकि पकाने के बाद इसके प्रभाव को कम किया जा सकता है। इसकी जगह आप अजवाइन के फूल, अजमोद या अन्य हर्ब्स का सेवन कर सकते है। 

7. पैकेट बंद सामान

पैकेट बंद सामान जैसे जंक फूड, कोल्ड ड्रिंक और ऑयली फूड के सेवन से भी ब्लॉटिंग की समस्या हो सकती है। साथ ही फ्रुक्ट्रोज का सेवन आंत में गैस्ट्रिटिस को ट्रिंगर करने के लिए जाना जाता है। साथ ही शराब और बीयर का सेवन भी करने से बचें। 

Main Image Credit- Freepik

Read Next

कहीं आपको बीमार न बना दे जाती सर्दी और आती गर्मी, बीमारियों से बचने के लिए अभी से करें ये 5 बदलाव

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version