हेपेटाइटिस बी के मरीजों को क्या नहीं खाना चाहिए?

Foods to avoid in hepatitis B : हेपेटाइटिस बी की समस्या में संक्रमण फैलने का डर रहता है, इसलिए आपको इन चीजों से परहेज करना चाहिए ताकि परेशानी न हो। 
  • SHARE
  • FOLLOW
हेपेटाइटिस बी के मरीजों को क्या नहीं खाना चाहिए?

हेपेटाइटिस बी एक संक्रामक एक बीमारी है। इस बीमारी के कारण आपके लिवर में सूजन और जलन हो सकती है। इस बीमारी में शरीर के बैक्टीरिया दूसरों को भी प्रभावित कर सकते हैं। हेपेटाइटिस के जितने भी वायरस मौजूद हैं, उनमें सबसे खतरनाक वायरस हेपेटाइटिस बी माना जाता है। यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में या तो संक्रमित सूई या फिर असुरक्षित यौन संबंध की वजह से फैल सकता है। इस वायरस को पूरी तरह से शरीर से खत्म नहीं किया जा सकता है। लेकिन उचित खानपान, एक्सरसाइज और दवाओं की मदद से आप इसे ठीक कर सकते हैं। इस बीमारी में खानपान को लेकर आपको काफी सजग रहने की जरूरत होती है क्योंकि कई बार लोग जाने-अनजाने में ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, जिससे ये समस्या और अधिक बढ़ सकती है। इसलिए हेपेटाइटिस बी हो जाने के दौरान मरीज को अपनी डाइट को लेकर कुछ सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए।


इस पेज पर:-


हेपेटाइटिस बी के मरीज इन चीजों से करें परहेज

1.  सैचुरेटेड फैट

संतृप्त वसा के सेवन से आपको कई तरह की शारीरिक परेशानियां हो सकती हैं। मरीजों को संतृप्त वसा वाले भोजन जैसे क्रीम, घी, उच्च फैट वाले डेयरी उत्पाद और मांस आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे कोलेस्टॉल लेवल बढ़ सकता है और हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत हो सकती है। संतृप्त वसा के अधिक सेवन से हृदय और लिवर डैमेज का डर भी रहता है। 

hepatitis-B-foods-to-avoid

2. शराब और तंबाकू

अगर आप हेपेटाइटिस बी से पीड़ित हैं, तो आपको शराब और तंबाकू जैसी चीजों का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। यह आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। नियमित तौर पर इन चीजों के सेवन से आपका शुगर लेवल, हार्ट रेट और ब्लड सर्कुलेशन खराब हो सकता है। जिससे कई तरह की बीमारियां होने का खतरा रहता है। 

3. मीठी चीजों का सेवन 

कई लोग मीठे के दीवाने होते हैं। उन्हें खाने के बाद या मूड खराब होने के बाद बहुत अधिक मात्रा में मीठे का सेवन करने की आदत होती है। इससे शरीर में संक्रमण और बैक्टीरिया संबंधित परेशानियां अधिक होने का खतरा रहता है। इसके अलावा बहुत अधिक मीठे का सेवन आपके ओरल हेल्थ को भी नुकसान हो सकता है। 

इसे भी पढे़ं- लिवर का खतरनाक रोग है हेपेटाइटिस, जानें इसके लक्षण और कारण

4. सोडियम और अधपका खाना 

हेपेटाइटिस बी से पीड़ित मरीजों को अपने आहार में सोडियम की मात्रा का कम से कम सेवन करना चाहिए। इसके अलावा अधपके भोजन का सेवन करने से भी यह लीवर के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। वहीं सोडियम युक्त खाद्य पदार्थ आपके हृदय की मांसपेशियों और कार्यप्रणाली को प्रभावित कर सकता है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है।

foods-to-avoid-in-hepatitis-b

5. बहुत अधिक स्ट्रेस न लें हेपेटाइटिस के मरीज

हेपेटाइटिस बी के प्रमुख कारणों में से एक स्ट्रेस लेना भी हो सकता है। हेपेटाइटिस बी के मरीजों को बहुत अधिक तनाव लेने से बचना चाहिए क्योंकि इससे बीमारी के लक्षण गंभीर हो सकते हैं। इसलिए आपको अपने आहार में हेल्दी चीजों का सेवन करना चाहिए और स्ट्रेस से दूर रहना चाहिए। 

इन चीजों के परहेज के अलावा आपको डॉक्टर की सलाह पर ही दवाओं का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा रोजाना एक्सरसाइज करें। इससे भी आपकी सेहत को लाभ मिल सकता है। दरअसल संतुलित आहार के सेवन से हेपेटाइटिस बी को फैलने से रोका जा सकता है और इसके लक्षणों को कम किया जा सकता है। 

(All Image Credit- Freepik.com)

यह विडियो भी देखें

Read Next

दिमाग तेज करने के लिए कौन सा फल खाना चाहिए?

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version