Foods To Avoid For Glowing Skin: आज के समय में हर कोई ग्लोइंग स्किन चाहता है। लेकिन कई बार पोषक तत्वों की कमी, गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल की वजह से स्किन की चमक चली जाती है। लोग इस परेशानी को दूर करने के लिए कई तरह की क्रीम्स, लोशन और सीरम आदि का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। लेकिन ये चीजे सिर्फ बाहरी रूप से स्किन को निखारती है। वही फूड्स अंदरूनी तौर पर स्किन को ग्लोइंग बनाता है। जी हां, हम क्या खाते पीते है इसका सीधा असर हमारी स्किन पर पड़ता है। गलत खानपान से स्किन पर कील- मुहांसे, एक्ने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ये समस्याएं ज्यादा बढ़ जाती है जब हम गलत फूड्स का सेवन करते हैं। स्वस्थ खानपान स्किन को ग्लोइंग बनाने के साथ स्किन की कई समस्याओं को दूर करता हैं। इस आर्टिकल में हम जानेंगे किन फूड्स के सेवन से बचना चाहिए, जो स्किन को चमक को कम करते हैं। आइए जानते हैं ग्लोइंग स्किन के लिए किन फूड्स को न खाएं।
हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड
हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक होते हैं। इनके सेवन से शरीर में कई तरह की बीमारियां लगने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। आलू, चिप्स, खजूर, चीनी और गुड़ हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड्स होते हैं। इनके सेवन से स्किन की चमक चली जाती है और फाइन लाइन्स की समस्या भी जल्दी शुरू होती है।
तली हुई चीजें
तली हुई चीजें शरीर के लिए बहुत हानिकारक होती है। इनके ज्यादा सेवन से त्वचा की रौनक चली जाती है और कई तरह की समस्याएं भी होने लगती हैं। इनको खाने से एक्ने के साथ ऑयली स्किन की समस्या भी शुरू हो जाती है। ये त्वचा के ग्लो को कम करते है।
फास्ट फूड
फास्ट फूड खाने से शरीर में कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। इन फूड्स में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स पाए जाते हैं, जो वजन को बढ़ाने के साथ त्वचा में भी कई समस्याओं को भी बढ़ाते हैं। इनके सेवन से पिंपल्स की समस्या भी काफी बढ़ जाती है।
मिठाई
मिठाई शरीर के लिए बहुत हानिकारक होती है। इसमें हानिकारक तत्व मिले होते हैं, जो वजन को बढ़ाते है और बीमारियां लगने के खतरे को भी। ज्यादा मिठाई के सेवन से एक्ने की समस्या बढ़ सकती है और त्वचा की ग्लो कम हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- गर्मियों में वजन कम करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स
चिप्स
चिप्स शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक होते हैं। इनमें काफी मात्रा में नमक पाया जाता है, जो स्किन की ग्लो को छिनते है और त्वचा में जलन पैदा करते है। चिप्स खाने से वजन भी बढ़ता है और जिन लोगो की ऑयली स्किन होती है पिंपल्स भी बढ़ जाते हैं।
इन फूड्स का ज्यादा सेवन करने से स्किन की ग्लो कम हो सकती है। ऐसे में इन फूड्स के सेवन से बचें।
All Image Credit- Freepik