सर्दियों में इन चीजों को खाने से बढ़ सकता है कफ, जानें किन चीजों से करें परहेज

Foods That Increase Kapha During Winter: सर्दियों में कुछ फूड्स का सेवन करने से आपके शरीर में कफ बढ़ जाता है, जानें इनके बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में इन चीजों को खाने से बढ़ सकता है कफ, जानें किन चीजों से करें परहेज

Foods That Increase Kapha During Winter: सर्दियों के मौसम में खांसी, जुकाम और इन्फेक्शन की समस्या बढ़ जाती है। इस मौसम में खानपान में लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। सर्दियों में शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करने और शरीर को इन्फेक्शन, सर्दी-जुकाम या कफ की समस्या से बचाने के लिए कुछ चीजों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। सर्दियों में कफ की समस्या भी तेजी से बढ़ती है। आपका खानपान और जीवनशैली इसके लिए प्रमुखता से जिम्मेदार होती है। गलत खानपान की वजह से आपको कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको सर्दियों में शरीर को गर्म रखने और इम्यूनिटी बढ़ाने वाली चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। सर्दी के मौसम में अगर आप कफ की समस्या से परेशान हैं, तो आइए इस लेख में जानते हैं कौन सी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।

सर्दियों में इन चीजों को खाने से बढ़ सकता है कफ- Foods That Increase Kapha During Winter in Hindi

सारी के मौसम में खानपान का विशेष ध्यान न रखने से आपको कई गंभीर समस्याओं का खतरा रहता है। सर्दियों में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कमजोर हो जाती है और इसकी वजह से आपको कई परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। इस मौसम में शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने और शरीर को कफ से बचाने के लिए आपको इन फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए-

Foods That Increase Kapha During Winter

1. कॉफी का बहुत ज्यादा सेवन

सर्दियों में बहुत ज्यादा कॉफी पीने से आपको कई गंभीर परेशानियां हो सकती हैं। कैफीन की अधिक मात्रा वाले ड्रिंक्स का सेवन करने से आपका शरीर अंदर से डिहाइड्रेट हो जाता है। इसकी वजह से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है और शरीर में बलगम या कफ बनने लगता है। कफ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कैफीन वाले ड्रिंक्स का सेवन करने से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: सुबह उठकर सबसे पहले क्या खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें फायदेमंद फूड्स

2. डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन

सर्दियों में बहुत ज्यादा डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करने से आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। सर्दी के मौसम में डेयरी प्रोडक्ट्स का बहुत ज्यादा सेवन करने से आपके शरीर में कोल्ड और कफ बढ़ सकता है। हालांकि इसका सीमित मात्रा में सेवन करने से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। 

3. हिस्टामिन की अधिकता वाले फूड्स 

सर्दियों में हिस्टामिन की अधिकता वाले फूड्स का सेवन करने से आपको कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। दरअसल हमारा शरीर एलर्जी या कोल्ड आदि से लड़ने के लिए हिस्टामिन रिलीज करता है। लेकिन सर्दी में फ्लू या कोल्ड आदि होने पर हिस्टामिन की अधिक मात्रा के कारण आपकी परेशानियां बढ़ जाती हैं। इसलिए सर्दियों में कफ से बचने के लिए हिस्टामिन की अधिकता वाले फूड्स जैसे मशरूम, शराब, स्ट्रॉबेरी, ड्राई फ्रूट्स, दही या सिरका आदि का सेवन करने से बचना चाहिए। 

4. शराब पीने से बचें

सर्दियों में बहुत ज्यादा शराब पीने से आपको कई परेशानियां हो सकती हैं। इसकी वजह से आपके शरीर में कफ की अधिकता हो सकती है। बहुत ज्यादा शराब पीने से आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है और लिवर को भी नुकसान होता है।

5. तला भुना खाना या जंक फूड्स 

सर्दियों में लोग तली-भुनी चीजों का ज्यादा सेवन करना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं बहुत ज्यादा तला-भुना या जंक फूड खाने से आपकी परेशानियां और बढ़ सकती हैं। इसकी वजह से आपको फ्लू या कोल्ड का खतरा भी बढ़ जाता है। सर्दियों में बहुत ज्यादा तला-भुना खाना खाने से शरीर में कफ बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन, जानें नुकसान

सर्दियों में कफ से बचने के लिए आपको अदरक, काली मिर्च या दालचीनी आदि का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा सर्दियों में कफ से बचने के लिए काढ़ा पीना बहुत फायदेमंद होता है।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

Soaked walnuts Benefits: रोज खाएं भीगे हुए अखरोट, कई बीमारियां रहेंगी दूर

Disclaimer