बालों को घना बनाने के लिए क्या खाना चाहिए?

Foods for Thicker Hair: हर बार बालों का झड़ना लाइफस्टाइल की वजह से हो ये जरूर नहीं है। कुछ हद इसके लिए खानपान भी जिम्मेदार है।

Ashu Kumar Das
Written by: Ashu Kumar DasUpdated at: Mar 22, 2023 18:17 IST
बालों को घना बनाने के लिए क्या खाना चाहिए?

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Hair growth Diet Meal Plan: आजकल की लाइफस्टाइल, खानपान, स्ट्रेस और सही पीएच लेवल का पानी इस्तेमाल न करने की वजह से लोगों को बाल झड़ने की प्रॉब्लम हो रही है। झड़ते बालों पर रोक लगाने के लिए लोग स्कैल्प पर कई तरह के तेल, शैंपू और देसी नुस्खे वाले मास्क को लगाते हैं। कई बार ये चीजें बालों का झड़ना रोक देते हैं, तो कुछ मामलों में हेयर फॉल बढ़ जाता है। ऐसे में लोग समझ नहीं पाते हैं कि आखिरकार क्या किया जाए। अगर आपके बाल भी झड़ रहे हैं और तमाम नुस्खे फेल हो चुके हैं, तो हेयर फॉल की मुख्य वजह आंतरिक समस्या हो सकती है। इस स्थिति में आपको अपनी डाइट में बदलाव करने की जरूरत है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे फूड्स के बारे में, जो बालों को घना बनाने और हेयर फॉल रोकने में मदद करते हैं।

बालों को घना बनाने के लिए क्या खाएं? - Foods Increase Hair thickness

आप अपने बालों को घना और लंबा बनाने चाहते हैं तो नीचे दी गई कुछ चीजों को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

करी पत्ता - Curry leaves for Hair

करी पत्ते में विटामिन, आयरन और प्रोटीन पाया जाता है, जो बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। करी पत्ते का सेवन करने से बालों का झड़ना, टूटना और अनियमित सफेद होना कम होता है। साथ ही, यह  बालों को घना बनाने में भी मदद करता है। बालों की प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए आप सुबह खाली पेट करी पत्ते  को चबा सकते हैं। इसके अलावा, आप करी पत्ते का शेक बनाकर भी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः बालों को स्ट्रेट करने के लिए लगाएं अंडा और ऑलिव ऑयल, जानें तरीका

त्रिफला

त्रिफला में हाई एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। यही वजह है कि त्रिफला को बालों के लिए एक अच्छी औषधि माना गया है। बालों को घना बनाने के लिए आप त्रिफला की चाय या काढ़ा बनाकर सेवन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि त्रिफला की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसका सेवन दिन में सिर्फ एक बार करें।

Foods-for-Thicker-Hair-t

आंवला- Amla for Hair Growth

आंवला विटामिन सी का अच्छा सोर्स है। इसके अलावा, इसमें फाइबर, फोलेट, आयरन, ओमेगा 3, मैग्निशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। आंवले के तत्व स्कैल्प को पोषण देकर बालों की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। बालों को घना बनाने के लिए आप डाइट में आंवले का चूर्ण, आंवले का मुरब्बा और आंवले की चटनी को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा,आप आंवले के चूर्ण में एलोवेरा मिलाकर स्कैल्प पर लगा भी सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः हरा नहीं चेहरे पर लगाएं लाल एलोवेरा जेल, इन समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

मूंगफली- Peanuts for Hair Growth

मूंगफली का सेवन करने से भी बालों की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। मूंगफली के पोषक तत्व स्कैल्प को पोषक देकर बालों का झड़ना, गिरना और टूटना रोकने में मदद करते हैं। बालों को घना बनाने के लिए मूंगफली को रातभर पानी में भिगोकर छोड़ दें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। आपको कुछ ही दिनों में बालों में फर्क नजर आने लगेगा।

Pic Credit : Freepik.com

 

Disclaimer