
Foods For Kids To Eat Empty Stomach In Morning: बच्चों के शरीर के विकास के लिए जरूरी है कि उन्हें सही मात्रा में पोषण मिलें। कई बच्चे सुबह उठकर कुछ अनहेल्दी चीजों का सेवन कर लेते है या फिर काफी समय तक भूख ही रहते है। ये दोनों की चीजें सेहत के लिए बुरी मानी जाती है। ऐसे में शरीर को हेल्दी रखने के लिए बच्चों को सुबह खाली पेट कुछ चीजें खिलाई जा सकती हैं। ये चीजें खाने से बच्चों का शरीर हेल्दी रहेगा और मौसमी बीमारियों से भी शरीर की रक्षा होगी। ये बच्चे खाने से बच्चों में भूख भी बढ़ेगी। ऐसे में अगर आप भी बच्चे के शरीर को स्वस्थ रखना चाहते है, तो उन्हें सुबह खाली पेट ये चीजें अवश्य खिलाएं।
बादाम
बादाम शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन,आयरन, फाइबर और विटामिन ई आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। बादाम खाने से बच्चों की यादाश्त बढ़ती है और शरीर भी हेल्दी होता है। बादाम खाने से बच्चों की इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।
केला
केला शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। केले में प्रचुर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, जिंक, सोडियम और आयरन आदि प्रचुर मात्रा में पाया जाता हैं। बच्चों को सुबह खाली पेट केला देने से बच्चों के वजन को बढ़ाता है और हड्डियों को मजबूत करके इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है। बच्चों को सुबह खाली पेट रोज केला दिया जा सकता है।
आंवले का मुरब्बा
आंवले का मुरब्बा पोषक तत्वों का खजाना होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम और विटामिन सी आदि प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। बच्चों को सुबह खाली पेट आंवले का मुरब्बा खिलाने से उनकी आंखों की रोशनी तेज होने के साथ उनका पेट भी हेल्दी रहता है। ये बच्चों में मौसमी बीमारियां होने के खतरे को भी कम करता हैं।
इसे भी पढ़ें- इन 3 तरीकों से करें असली और नकली शिलाजीत की पहचान, जानें शुद्ध शिलाजीत खाने के फायदे
सेब
सेब शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम और जिंक आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। बच्चों को सुबह खाली पेट सेब देने से उनकी इम्यूनिटी मजबूत होती है और आंखों की रोशनी भी तेज होती है। बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए उन्हें सुबह खाली पेट सेब अवश्य खिलाएं।
गुनगुना पानी
सुबह उठकर बच्चों को खाली पेट गुनगुना पानी देने से शरीर हेल्दी रहता है और मौसमी बीमारियों से भी शरीर की रक्षा होती हैं। गुनगुना पानी पीने से मेटाबॉलिजम बूस्ट होता है और शरीर भी लंबे समय तक हेल्दी रहता है।
बच्चों को रोज सुबह खाली पेट इन चीजों का सेवन करवाया जा सकता है। लेकिन ध्यान रखें बच्चों को अगर कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इन चीजों का सेवन करें। 3 साल से उम्र में बड़े बच्चों को ही ये चीजें दें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version