आंवला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, यह तो आप जानते ही हैं, साथ ही आंवले से बना मुरब्बा भी सेहत को कई फायदे देता है, शायद यह भी आप जानते हों। लेकिन क्या आपको पता है कि आंवले के मुरब्बे को अगर खाली पेट खाया जाए, तो यह सेहत के लिए काफी स्वास्थ्यवर्धक हो जाता हैं। रोज एक आंवले का मुरब्बा खाने से शरीर की कई बीमारियों से बचा जा सकता है। आंवले का मुरब्बा स्वाद में काफी अच्छा होता है, जिसे घर के बच्चों से लेकर बुजुर्गों को आसानी से दिया जा सकता है। इसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है और बाजार से भी खरीदा जा सकता हैं। आइए जानते हैं खाली पेट आंवला का मुरब्बा खाने के फायदे।
इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है
आंवला सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर बात मुरब्बे की जाए, तो यह भी सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है। रोज सुबह खाली पेट आंवले का मुरब्बा खाने से शरीर की इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होती है, साथ ही हड्डियों को फायदा मिलता है। आंवले में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो बीमारियों से शरीर की रक्षा करता हैं।
पेट के लिए फायदेमंद
आंवले का मुरब्बा पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे नियमित खाने से पेट ठंडा रहता है। अगर आपके पेट में गैस या बदहजमी की समस्या है, तो रोज सुबह खाली पेट आंवले के मुरब्बे का सेवन अवश्य करें। आंवले का मुरब्बा पेट की सारी बीमारियों को आसानी से दूर करता है। ये पाचन तंत्र को मजबूत भी बनाता है।
हार्ट के मरीजों के लिए फायदेमंद
आंवले का मुरब्बा दिल के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता हैं। आंवले का मुरब्बा खाने से शरीर से बैड कोलेस्ट्रोल का स्तर कम होता है। इसको नियमित खाने से दिल संबंधित बीमारियां कम होती हैं। ये हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है।
वजन कम करने में मददगार
आंवले का मुरब्बा वजन कम करने में भी मददगार होता है। आंवले में भरपूर मात्रा में अमिनो एसिड्स पाए जाते हैं, जो शरीर के मेटॉबोलिजम को सुधारने में मदद करते हैं। नियमित सुबह आंवला का मुरब्बा खाने से वजन घटाने में मदद मिलती है।
स्किन के लिए फायदेमंद
आंवले का मुरब्बा स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। रोज सुबह आंवले का मुरब्बा खाने से स्किन से झाइयां, पिंपल्स और त्वचा के निशान दूर होते हैं। आंवले में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, विटामिन ई और विटामिन ए होता है, जो बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। ये चेहरे पर ग्लो को भी बढ़ाता है।
इसे भी पढ़ें- पैरों का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय
आंवले का मुरब्बा सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप इसे रोज आसानी से खा सकते हैं। अगर आपको कोई बीमारी है, तो डॉक्टर से पूछ कर इसका सेवन शुरू करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version