पुरूषों को रोज खाना चाहिए ये 5 फूड, शारीरिक विकास के लिए है जरूरी

अच्छी बात ये है कि ऐसे कई तरीके भी हैं, जिनसे टेस्टोस्‍टेरोन का लेवल नेचुरली बढ़ाया जा सकता है। आज हम आपको टेस्टोस्‍टेरोन बढ़ाने वाले टॉप 5 फूड के बारे में बता रहे हैं, जिसे प्रत्‍येक पुरूषों को जरूर खाना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
पुरूषों को रोज खाना चाहिए ये 5 फूड, शारीरिक विकास के लिए है जरूरी

पुरूषों को अपने खानपान पर विशेष ध्‍यान देना चाहिए, क्‍योंकि उनकी डाइट ही शरीर में होने वाली सभी क्रियाओं को एक्टिव रखती है। अगर खानपान सही न हो तो पुरूषों में मौजूद टेस्टोसटेरोन हार्मोन प्रभावित होता है, जिसका असर उनके शारीरिक विकास पर पड़ता है। आमतौर पर देखा जाए तो बदलती लाइफस्‍टाइल की वजह से पुरूषों में टेस्टोस्‍टेरोन का लेवल कम होता जा रहा है। इसका लेवल गिरने के चलते लोगों को कई फिजिकल और मेंटल परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार इसकी वजह से शादीशुदा जिंदगी में तनाव पैदा हो जाता है। ऐसी कई वजह हैं जिनकी वजह से इनका लेवल पुरुषों में गिर जाता है। अच्छी बात ये है कि ऐसे कई तरीके भी हैं, जिनसे टेस्टोस्‍टेरोन का लेवल नेचुरली बढ़ाया जा सकता है। आज हम आपको टेस्टोस्‍टेरोन बढ़ाने वाले टॉप 5 फूड के बारे में बता रहे हैं, जिसे प्रत्‍येक पुरूषों को जरूर खाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: 10 क्‍वालिटी जो पुरूषों को बनाती है स्‍पेशल!

अंडे

अंडे को प्रोटीन, कैल्शियम व ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत माना जाता है। यह सभी पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए जरूरी होते हैं। प्रोटीन से हमारी मांसपेशियां मजबूत होती हैं, ओमेगा 3 फैटी एसिड से शरीर में अच्छेश  कोलेस्ट्राल यानि एचडीएल का निर्माण होता है इसके अलावा कैल्शियम से दांत व हड्डियां मजबूत होती हैं। अंडे खाने से आपके शरीर को जरूरी अमीनो एसिड मिलता है जिससे शरीर का स्टैमिना  बढ़ता है।

अदरक

अदरक औषधीय गुणों से भरा होता है, इसे रोजाना खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, जो शरीर में ताजे रक्त के प्रवाह को बढ़ाते हैं, क्योंकि इनमें खून को साफ करने का खास गुण होता है। अदरक में कैंसर जैसी भयानक बीमारी से शरीर को बचाए रखने का गुण होता है। यह कैंसर पैदा करने वाले सेल्स को खत्म करता है।

अनार

इसमें विटामिन ई की मात्रा अधिक होती है जिससे चेहरे पर रिंकल्स नहीं होते और बढ़ती उम्र का असर चेहरे पर नजर नहीं आता है। अनार का जूस पीने से मेमोरी पावर भी बढ़ता है । साथ ही यह दिमाग में आने वाले नेगेटिव इमोशन को घटाता है और मूड को अच्छा रखता है ।

शहद

पारंपरिक औषधि में शहद का एक महत्वपूर्ण प्रयोग एक त्वरित बलवर्धक के रूप में किया जाता है। जैसा कि पहले भी जिक्र किया गया है, शहद में अलग-अलग तरह के शुगर कण होते हैं, खासकर ग्लूकोज और फ्रक्टोज। हालांकि सफेद चीनी, जिसमें फ्रक्टोज और ग्लूकोज एक साथ सुक्रोज के रूप में होते हैं, इसके विपरीत शहद में ये दोनों शर्कराएं अलग होती हैं। इसलिए शहद तत्काल शक्ति देता है।


किशमिश
 

किशमिश में उपस्थित फ्रक्टोस और ग्लूकोज़ बहुत अधिक मात्रा में उर्जा प्रदान करते हैं। अत: सीमित मात्रा में इसका सेवन करने से कमजोरी नहीं आती और वज़न भी बढ़ता है।

 

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Men's Health

Read Next

इस मामले में पुरूषों से ज्‍यादा ताकतवर होती हैं महिलाएं

Disclaimer