सर्दी के दौरान अक्सर हम खुद को स्वस्थ और गर्म रखने की कोशिश करते हैं, इसके लिए लोगों के पास सिर्फ भोजन का ही एक विकल्प होता है। जिसकी मदद से वो खुद को ठंड से बचाने के साथ गर्म रखने की कोशिश करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं भोजन के अलावा आप स्मूदी की मदद से भी खुद को स्वस्थ और गर्म रख सकते हैं। जी हां, आप कई स्मूदी रेसिपी को तैयार कर रोजाना सुबह पी सकते हैं, इससे आपको ऊर्जा तो मिलेगी ही साथ ही इससे आप दिनभर खुद को गर्म महसूस करेंगे। इसके लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजों से ही रोज ऐसी स्मूदी को तैयार करके सेवन कर सकते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए हम आपको बताते हैं कि आप किन स्मूदी से खुद को गर्म रख सकते हैं, जिसे आप रोजाना सुबह पी सकते हैं।
केले और ओटमील की चॉकलेट स्मूदी
सर्दियों के दौरान रोजाना नाश्ते को हेल्दी बनाने के लिए आप केले और ओटमील से बनाए गए चॉकलेट स्मूदी का सेवन कर सकते हैं। ये आपको गर्म रखने के साथ पूरे दिन एक्टिव रखने में मदद करेगा। रोजाना इसके सेवन से आप अपने बॉडी को फिट रखने के साथ वजन को भी कम कर सकते हैं। ये न सिर्फ आम स्मूदी है, बल्कि आप इसे वर्कआउट से बाद और पहले भी आसानी से बनाकर पी सकते हैं। जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। इसको तैयार करने के लिए आप केले, प्रोटीन पाउडर, कोको पाउडर, वेनीला, दूध या पानी और कॉफी शामिल करें। इन्हें अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद आप इसमें शहद डाल सकते हैं जो आपकी स्मूदी को मीठा बना देगा।
इसे भी पढ़ें: स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद है ग्रीन स्मूदी का सेवन, जानें किन स्थितियों में है आपके लिए नुकसानदायक
सेब से बनी स्मूदी
ये तो आप सभी जानते हैं कि सेब हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद होता हैं, ये हमे कई गंभीर बीमारियों से बचाने के साथ ही लंबे समय तक स्वस्थ रखने का काम करता है। सर्दियों में भी लोग सेब का सेवन करना बहुत पसंद करते हैं। आप सेब से बनाई गई स्मूदी को रोजाना अपनी डाइट रूटीन में शामिल कर सकते हैं जो आपको एक्टिव रखने का काम करेगी। इसको बनाने के लिए आप सेब को अच्छी तरह से मैश कर लें, इसमें अब थोड़ा दूध डाल लें। इस मिश्रण में आप दालचीनी, शहद, कोको पाउडर और कुछ नट्स को शामिल कर सकते हैं। अब आप इसे रोजाना एक ग्लिास पी सकते हैं।
Read More Article On Healthy Diet In Hindi
इसे भी पढ़ें: सुबह उठने के बाद खुद को रखना चाहते हैं एनर्जेटिक, तो जरूर ट्राई करें ये 5 कॉफी स्मूदी
गाजर की स्मूदी
ऐसे ही गाजर सर्दियों में बहुत ज्यादा पसंद की जाने वाला एक विकल्प है, जिसे हर कोई अपनी डाइट में शामिल करता है। कई लोग गाजर का हल्वा बनाते हैं, तो कुछ गाजर की सब्जी बनाते हैं तो कुछ लोग इसका जूस भी पीते हैं। लेकिन बहुत कम लोग हैं जो गाजर की स्मूदी का सेवन करते हैं। इसको बनाने के लिए आप गाजर और केले को अच्छी तरह से मिक्सी में पीस लें। अब आप इसमें दूध, कोको पाउडर, नट्स और शहद डालें। इसे अच्छी तरह से मिक्स करके इसका सेवन कर लें
इस लेख में सर्दी के दौरान पी जाने वाले स्मूदी के बारे में बताया गया है, अगर आप किसी स्मूदी को अपनाना चाहते हैं तो आप इसे आसानी से अपना सकते हैं। अगर आपको किसी चीज से एलर्जी है तो आप डॉक्टर से इस बारे में संपर्क करें।
Read More Article On Healthy Diet In Hindi