त्वचा की देखभाल न की जाए तो उसमें कई तरह की समस्याएं होने लगती है। तेज धूप और धूल चेहरे की रंगत को कम करने के साथ ही पिगमेंटेशन की भी एक बड़ी वजह मानी जाती हैं। आज के दौर में अधिकतर युवाओं को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वैसे, तो बाजार में कई प्रोडक्ट मौजूद हैं, लेकिन इनका रिजल्ट बेहद कम होता है। ऐसे में आप अलसी के बीज से पिगमेंटेशन की समस्या को आसानी से दूर कर सकते हैं। इस लेख में हेयर और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट से जानते हैं कि पिगमेंटेशन को दूर करने में अलसी के बीज फायदेमंद होते हैं।
पिगमेंटेशन को दूर करने के लिए अलसी के बीज कैसे फायदेमंद हैं - Benefits Of Flax Seeds For Pigmentation in Hindi
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
अलसी के बीजों में लिगनेन और फेनोलिक जैसे एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो त्वचा को हानिकारक फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करते हैं। ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस पिगमेंटेशन की एक मुख्य वजह माना जाता है। आप अपने आहार में अलसी के बीजों को शामिल करके, पिगमेंटेशन की समस्या को आसानी से कम कर सकते हैं।
ओमेगा-3 फैटी एसिड
अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड, विशेष रूप से अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (एएलए) का मुख्य स्रोत माने जाते हैं। ये आवश्यक वसा त्वचा के हेल्दी बनाने और स्किन की प्रॉब्लम को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड सूजन को कम करने और पिगमेंटेशन संबंधी समस्याओं को दूर करने में सहायता होता है।
हार्मोनल संतुलन
हार्मोनल असंतुलन पिगमेंटशन की समस्याओं को बढ़ा सकता है, विशेष रूप से मेलास्मा या सूजन के बाद हाइपरपिग्मेंटेशन के मामलों में बढ़ोतरी देखी जाती है। अलसी के बीजों में लिगनेन होता है, जिसमें एस्ट्रोजेनिक गुण होते हैं, जो हार्मोन के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। हार्मोनल संतुलन को बेहतर कर अलसी के बीज हार्मोन से जुड़ी पिगमेंटेशन की समस्या को कम कर सकते हैं।
एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण
सूजन के कारण भी त्वचा में पिगमेंटेशन की समस्या हो सकती है। अलसी के बीज अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (एएलए) से भरपूर होते हैं, जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इससे स्किन की लालिमा को कम करने और सूजन के कारण को दूर करने में मदद मिल सकती है। साथ ही, पिगमेंटेशन की समस्या को भी दूर किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें - चेहरे पर लगाएं एग व्हाइट और शहद का पेस्ट, स्किन टाइटनिंग में मिलेगी मदद
पिगमेंटेशन को दूर करने के लिए अलसी के बीज का इस्तेमाल कैसे करें - How To Use Flax Seeds To Reduce Pigmentation In Hindi
- आप अलसी के बीजों को स्मूदी, खाने या दही में मिलाकर सेवन कर सकते हैं। बेहतर रिजल्ट के लिए आप रोजाना एक चम्मच अलसी के बीजों का सेवन करें।
- आप सलाद के ऊपर अलसी के बीज को छिड़कर खा सकते सकते हैं। इससे सलाद की पौष्टिकता बढ़ जाती है।
- आप खाना बनाते समय अलसी के बीजों से बने तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
- इसके अलावा आप ड्राई फ्रूट के साथ ही अलसी के बीजों का सेवन कर सकते हैं।
अलसी के बीजों से आपको पिगमेंटेशन की समस्या मे आराम मिलता है। यदि आपको ये खाना पंसद न हो, तो आप अपने पसंदीदा आहार में इसे मिलाकर सेवन कर सकते हैं।