आजकल लोगों को देर रात तक नींद न आना काफी नॉर्मल हो गया है। इनसोम्निया जैसे बहुत से नींद से संबंधी डिसऑर्डर हमें देखने को मिल रहे हैं। स्वस्थ शरीर के लिए नींद लेना काफी जरूरी होता है। अगर आपकी नींद पूरी नहीं हो पाती है, तो आपको बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जैसे- आलस आना और प्रोडक्टिविटी कम होना। हर समय सुस्त महसूस करना, किसी काम में मन न लगना। कभी कभार शरीर में पोषण की कमी के कारण भी नींद नहीं आती है, इसलिए हेल्दी और पौष्टिक चीजों का सेवन करना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। आज हम ऐसी 5 ड्रिंक्स लेकर आए हैं, जिनसे आपको लेटने के तुरंत बाद नींद आ जाएगी और यह ड्रिंक्स रात में चैन से सोने में भी बहुत मदद कर सकते हैं।
1. केमोमाइल टी
इस चाय को पीने से जुखाम, इंफ्लेमेशन और स्किन से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने में मदद मिलती है। इस चाय को गर्म पानी में केमोमाइल के फूलों को डुबोकर बनाया जाता है। जिन लोगों की स्लीप क्वालिटी काफी खराब है या जिन्हें रात में बिलकुल नींद नहीं आती है, उनके लिए यह चाय बहुत ही लाभदायक मानी जाती है। दो हफ्तों में ही इस चाय के अच्छे नतीजे दिखना शुरू हो जाते हैं। इसका सेवन करने से एंजाइटी और डिप्रेशन जैसे मानसिक रोगों में भी बहुत मदद मिल सकती है।
टॉप स्टोरीज़
2. अश्वगंधा चाय
अश्वगंधा को एक मेडिसिनल जड़ी-बूटी माना जाता है। इसका प्रयोग काफी सारी बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जाता रहा है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स स्ट्रेस, एंजाइटी और अर्थराइटिस जैसी बीमारियों को ठीक करने में मदद करते हैं। इसकी जड़ों को अगर चाय के रूप में पिया जाता है, तो इससे नींद आने में बहुत मदद मिलती है। इसमें मौजूद एक एक्टिव कंपाउंड नॉन रैपिड आई मूवमेंट स्लीप को प्रमोट करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- रात को सोते वक्त चाय पीने से नींद जाएगी नहीं बल्कि आएगी, ये 5 चाय हैं झट से नींद लाने में फायदेमंद
3. चेरी जूस
चेरी कई तरह की होती हैं और यह नींद की गुणवत्ता को बढ़ाने में मदद करती हैं। इनमें मौजूद ट्रिपटो फैन अच्छी नींद लाने में मदद करता है। यह एक अमीनो एसिड होता है, जो मेलाटोनिन हार्मोन को बैलेंस करने में मदद करता है जिससे आपको सोने में मदद मिलती है। यह माना जाता है कि केवल एक हफ्ते चेरी का सेवन करने से ही मेलाटोनिन के लेवल बहुत सामान्य हो जाते हैं और अच्छी नींद प्राप्त करने में मदद मिलती है।
4. पिपरमिंट चाय
इसमें बहुत से एंटी वायरल, एंटी माइक्रोबियल और एंटी एलर्जिक गुण पाए जाते हैं। जो पाचन और आईबीएस जैसी स्थिति में भी लाभदायक माने जाते हैं। यह पेट में दर्द को ठीक करने में भी सहायक है। अगर इन सभी समस्याओं की वजह से नींद आने में दिक्कत है तो इस चाय का सेवन जरूर करे।
5. वैलेरियन चाय
यह हर्ब भी अश्वगंधा की तरह ही होती है, जो इनसोम्निया को ठीक करने में मदद करती है। इससे अच्छी नींद आने में भी बहुत मदद मिलती है। मेनोपॉज से जूझ रही महिलाओं को अच्छी नींद लाने में भी यह चाय बहुत ज्यादा लाभदायक मानी जाती है। अगर इसे चाय के रूप में नहीं पीना चाहते हैं, तो इसकी कैप्सूल का भी सेवन किया जा सकता है। यह स्लीप क्वालिटी को बनाए रखने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- टेंशन के कारण नहीं आती नींद? सोने से पहले पिएं तनाव घटाने वाली ये 5 तरह की चाय
रात में सोने से पहले या फिर दिन में ऐसी ड्रिंक्स का सेवन करते हैं, तो रात में अच्छी नींद आने में काफी ज्यादा मदद मिल सकती है। इनसे आपका अगला दिन भी पूरी एनर्जी से शुरू हो सकता है।