फिटनेस इंफ्लुएंसर अम्मा ने लगवाए 60 फैट बर्निंग इंजेक्शन, साइड इफेक्ट होने के बाद शेयर की अपनी दर्दनाक स्थिति

फिटनेस इंफ्लुएंसर बीट्रिज़ अम्मा ने विटामिन के कई इंजेक्शन्स लिए थे, जिसके बाद उनकी शरीर में कई साइड इफेक्ट्स दिखने लगे। आइये जानते हैं इसके बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
फिटनेस इंफ्लुएंसर अम्मा ने लगवाए 60 फैट बर्निंग इंजेक्शन, साइड इफेक्ट होने के बाद शेयर की अपनी दर्दनाक स्थिति


कई लोग फैट बर्न करने के लिए एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट को नहीं चुनकर बहुत से नुस्खे अपनाते हैं। जो कई बार कारगर साबित नहीं होते हैं। ऐसा ही कुछ फिटनेस इंफ्लुएंसर बीट्रिज़ अम्मा के साथ भी हुआ। दरअसल, अम्मा ने विटामिन के कई इंजेक्शन्स लिए थे, जिसके बाद धीरे-धीरे उनकी शरीर में कई परिवर्तन दिखने लगे। आइये जानते हैं इसके बारे में। 

क्या है पूरा मामला? 

दरअसल, अम्मा ने विटामिन बी1 और विटामिन सी के एक के बाद एक करके 60 इंजेक्शन्स लिए। यह इंजेक्शन्स शरीर में जाकर जल्दी घुल जाते हैं और अपना असर दिखाना शुरू कर देते हैं। इंजेक्शन को डीऑक्सीक्लोलिक नामक एसिड के साथ मिलाकर इंफ्लुएंसर के कंधों, कमर या फिर पेट के आस-पास के हिस्से में 60 बार लगाया गया। यह इंजेक्शन लगने के बाद से ही अम्मा की शरीर में कई बड़े बदलाव दिखे। 

इसे भी पढ़ें - क्या BCAA सप्लीमेंट्स लेने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है? जानें एक्सपर्ट की राय

धीरे-धीरे होने लगा था इंजेक्शन का असर 

मीडिया से हुई बातचीत के दौरान अम्मा ने बताया कि इंजेक्शन लगवाने के कुछ ही समय बाद उनकी शरीर में कई असमानताएं दिखने लगी थीं। इस दौरान उन्हें त्वचा पर दाग होने लगे थे। यह दाग शरीर के उन हिस्सों में हो रहे थे, जहां उन्हें इंजेक्शन लगाया गया था। वहीं, डॉक्टरों का कहना है कि यह डीओक्सीकोलिक नामक एसिड का असर है। जो उन्हें स्पा में इंजेक्शन से साथ दिया गया था। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Bea (@beatriz.amma)

इंजेक्शन लगवाने के बाद हुई ये समस्याएं 

अम्मा ने बताया कि इंजेक्शन लगवाने के बाद उनका शरीर उनका साथ नहीं दे रहै था और धीरे-धीरे खुद को ही खाने लगा था। स्थिति इस प्रकार हो गई थी कि वे केवल बिस्तर तक ही सीमित हो चुकी थीं। उन्हें अपने नियमित कार्य करने में भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। वे अकेले शौचालय जाने के साथ ही कपड़े पहनने में भी असमर्थ हो गई थीं। उन्होंने बताया कि उनका सपना था कि वे एक बेहतर इंफ्लुएंसर के तौर पर लोगों को फिटनेस के लिए प्रेरित करें, लेकिन इस हादसे के बाद उनका ये सपना अधूरा होते दिखने लगा था। 

Read Next

Walk After Dinner: खाना खाने के बाद बस 2 मिनट कर लें वॉक, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर: स्टडी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version