वेट लॉस सर्जरी के बाद हार्ट अटैक से हुई 35 वर्षीय महिला इंफ्लुएंसर की मौत, क्या वाकई ऐसी सर्जरी खतरनाक होती है

हाल ही में ऐसा ही एक मामला ब्राजील से सामने आया है, जहां फिटनेस इंफ्लुएंसर डी जीसस ने वेट लॉस सर्जरी कराने के 6 महीने बाद उनकी मौत हो गई। 
  • SHARE
  • FOLLOW
वेट लॉस सर्जरी के बाद हार्ट अटैक से हुई 35 वर्षीय महिला इंफ्लुएंसर की मौत, क्या वाकई ऐसी सर्जरी खतरनाक होती है


आजकल वजन घटाने के लिए लोग तरह-तरह की तरकीबें अपनाते हैं। इसके लिए लोग कई प्रकार की डाइट और खान-पान फॉलो करते हैं। तब कहीं जाकर वजन घटाने में कामयाब होते हैं। कुछ लोग तो इसके लिए वेट लॉस सर्जरी तक कराते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक मामला ब्राजील से सामने आया है, जहां फिटनेस इंफ्लुएंसर डी जीसस ने वेट लॉस सर्जरी कराने के 6 महीने बाद उनकी मौत हो गई। आइये विस्तार से जानते हैं पूरे मामले के बारे में। 

महीने पहले कराई थी वेट लॉस सर्जरी 

35 वर्षीय डी सीसस ने वजन घटाने के लिए शॉर्टकट अपनाकर वेट लॉस सर्जरी कराई थी, जिसके बाद हार्ट अटैक आने के बाद उनकी मौत हो गई। जीसस सोरायसिस से भी पीड़ित थीं। उन्होंने सोरायसिस होने की जानकारी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी दी थी। उन्होंने एक महीने पहले सोशल मीडिया के जरिए फैंस को शरीर में एलर्जी होने की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि वे 3 महीने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान हैं, जिसमें से 80 प्रतिशत समस्या सोरायसिस के कारण है। 

इसे भी पढ़ें - तेजी से वजन घटाने वाली कीटो डाइट क्या है और कैसे काम करती है? बता रही हैं डॉक्टर

हार्ट अटैक से हुई मौत 

डी जीसस की मौत की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है। यह सवाल लोगों में बना हुआ है। वेट लॉस के 6 महीने बाद मौत होने की बात सभी को परेशान कर रही है। डॉक्टर्स भी इसे लेकर हैरान हैं कि सोरायसिस से पीड़ित होने के बाद महिला को हार्ट अटैक कैसे आ गया। वे मूल रूप से ब्राजील की निवासी थीं, लेकिन पिछले कुछ समय से बोस्टन में रह रही थीं। 

वेट लॉस सर्जरी के नुकसान 

  • वेट लॉस सर्जरी कराना सेहत को कई तरीकों से प्रभावित कर सकती है। 
  • वेट लॉस सर्जरी कराने से हर्निया या फिर पथरी की समस्या हो सकती है। 
  • इस सर्जरी को कराने के बाद महिलाओं के लिए प्रेग्नेंसी के दौरान परेशानी हो सकती है। 
  • इस सर्जरी को कराने के बाद शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। 
  • इससे शरीर में डायरिया और रक्तल्पता जैसी समस्या हो सकती है। 

Read Next

मोटे लोगों में ब्लड कैंसर होने का अधिक होता है जोखिम, जानें क्या कहती है नई स्टडी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version