Expert

सुबह एप्पल साइडर विनेगर में भीगे अंजीर खाने से सेहत को मिलेंगे 5 फायदे

Figs Soaked In Apple Cider Vinegar Benefits: सुबह खाली पेट एप्पल साइडर विनेगर में भीगे अंजीर खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं, जानें इसके 5 फायदे।
  • SHARE
  • FOLLOW
सुबह एप्पल साइडर विनेगर में भीगे अंजीर खाने से सेहत को मिलेंगे 5 फायदे


Figs Soaked In Apple Cider Vinegar Benefits: अंजीर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, यह तो हम सभी अच्छी तरह जानते हैं। हम सभी सीधे तौर पर, दूध, शहद या पानी में भिगोकर अंजीर का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सेब के सिरके में भीगे अंजीर का सेवन किया है? क्या आप जानते हैं अगर आप सेब के सिरके में रातभर भीगे अंजीर का सेवन सुबह खाली पेट करते हैं, तो इससे सेहत को अद्भुत फायदे मिलते हैं? जी हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा! अंजीर शरीर के लिए आवश्यकत कई विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं, वहीं सेब का सिरका या एप्पल साइडर विनेगर की बात करें, तो यह विटामिन ए, सी, प्रोटीन, फाइबर, जिंक, आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम आदि जैसे मिनरल्स का बेहतरीन स्रोत है। वहीं सेब के सिरके की बात करें तो यह एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है।

अगर आप सेब के सिरके में भीगे अंजीर का सेवन करते हैं, तो यह कॉम्बिनेशन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। एप्पल साइडर में भीगे अंजीर खाने के फायदों के बारे में अधिक जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियनर गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में हम आपको इसके सेब सिरके में भीगे अंजीर खाने के 5 फायदे (seb ke sirke me bheege anjeer khane ke fayde) बता रहे हैं।

Figs Soaked In Apple Cider Vinegar Benefits

एप्पल साइडर विनेगर में भीगे अंजीर खाने के फायदे- Figs Soaked In Apple Cider Vinegar Benefits

1. रक्त करे शुद्ध

अगर आप सेब के सिरके में रातभर भीगे अंजीर का सेवन करते हैं, तो यह रक्त में मौजूद टॉक्सिन्स और फैट को खत्म करने में मदद करता है और कई गंभीर रोगों के जोखिम को कम करता है।

2. पेट रहता है स्वस्थ

फाइबर से भरपूर अंजीर पाचन क्रिया में सुधार करने और पेट संबंधी समस्याओं को दूर रखने में मदद करता है। सेब के सिरके में भीगे अंजीर का सेवन करने से आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा मिलता है। यह पेट में गैस, ब्लोटिंग, अपच, कब्ज आदि को दूर रखने में भी मदद करता है।

इसे भी पढें: अलसी और तिल के लड्डू खाने से सेहत को मिलेंगे 12 फायदे, स्वाद में भी हैं लाजवाब

3. जोड़ों के दर्द में प्रभावी है

एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर यह कॉम्बिनेशन गाउट या गठिया के उपचार में भी सहायक है। यह यूरिक एसिड को कम करने में मदद करता है और जोड़ों में दर्द, अकड़न, सूजन आदि से छुटकारा दिलाता है।

4. बीपी कंट्रोल रखता है

कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसी जरूर पोषक तत्व हाई ब्लड प्रेशर को कम करने और कंट्रोल रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। सेब के सिरके में भीगे अंजीर खाने से रक्त में मौजूद फैट और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद मिलती है।

5. दिल को रखे हेल्दी

रक्त में खराब कोलेस्ट्रॉल की अधिकता और हाई ब्लड प्रेशर हृदय रोगों के प्रमुख जोखिम कारकों में से एक हैं। लेकिन सेब के सिरके में भीगे अंजीर खाने से दोनों ही समस्याएं दूर होती हैं, जिससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हार्ट फेलियर आदि का जोखिम कम होता है।

इसे भी पढें: सुबह दूध में भीगे काले चने खाने से सेहत को मिलेंगे 8 जबरदस्त फायदे

इसके लिए बस आपको 2-3 सूखे अंजीर को सेब के सिरके में रात में सोने से पहले भिगोकर रख देना है। इसका सेवन सुबह खाली पेट करें। बचे हुए सिरके में आप अगले दिन के लिए अंजीर भिगोकर रख सकते हैं।

All Image Source: Freepik

Read Next

गुनगुने पानी या दूध में मिलाकर खाएं काली मिर्च का पाउडर, मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

Disclaimer