Fatty Liver Symptoms on Tongue: लिवर शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक है। लिवर में खराबी आने पर आपको कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों और खून को फिल्टर करने में लिवर सबसे जरूरी भूमिका निभाता है। खानपान और जीवनशैली से जुड़ी गलतियों की वजह से लोग लिवर से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। लिवर में खराबी आने पर दिखने वाले लक्षणों को सही समय पर पहचानकर उचित कदम उठाने से आप गंभीर रूप से इसका शिकार होने से बच सकते हैं। फैटी लिवर भी लिवर की एक गंभीर कंडीशन है। यह समस्या शराब का सेवन करने के अलावा खानपान से जुड़ी गलतियों के कारण हो सकती है। फैटी लिवर होने पर आपकी जीभ में कुछ लक्षण दिखाई देते हैं। इन लक्षणों को पहचानकर डॉक्टर से इलाज लेना जरूरी होता है।
फैटी लिवर में जीभ पर दिखने वाले लक्षण- Fatty Liver Symptoms on Tongue in Hindi
आमतौर पर फैटी लिवर की समस्या में पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द, भूख कम लगना जैसी समस्याएं होती हैं। लेकिन लिवर में खराबी होने पर शरीर में कुछ और संकेत भी दिखाई देते हैं। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजिशियन डॉ. समीर कहते हैं कि, "फैटी लिवर होने पर पेट में दर्द, वजन कम होना, स्किन और आंखों का रंग पीला पड़ना जैसी समस्याएं होती हैं। इसके अलावा आपकी जीभ पर भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।" लिवर और पाचन तंत्र में खराबी आने पर आपकी जीभ पर इसका असर देखने को मिलता है।
इसे भी पढ़ें: फैटी लिवर की समस्या में चेहरे पर दिखते हैं ये लक्षण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
फैटी लिवर में जीभ पर ये लक्षण दिखते हैं-
- जीभ का रंग पीला पड़ना
- जीभ पर पीले रंग के कफ की परत जमना
- जीभ के आसपास दानें
- सुबह उठने पर जीभ पर कफ जैसा दिखना
दरअसल, जब आपके पाचन तंत्र या लिवर में खराबी होती है, तो इसकी वजह से खराब बैक्टीरिया और कैंडिडा और यीस्ट आदि बढ़ने लगते हैं। इस स्थिति में आपका लिवर पित्त का सही उत्पादन नहीं कर पाता है। जिसकी वजह से आपकी जीभ पर म्यूकस, इसके रंग में बदलाव जैसी समस्याएं दिखती हैं। जीभ पर पीले रंग की परत या पीलापन को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
फैटी लिवर होने पर आपके शरीर में कुछ बदलाव भी होने लगते हैं। इन बदलावों को सही समय पर पहचानकर उचित कदम उठाने से मरीज इसे ठीक कर सकता है। आमतौर पर लिवर से जुड़ी समस्या में मरीज को पेट में दर्द, पाचन में खराबी और थकान जैसी परेशानियों का अनुभव करना पड़ता है। इस समस्या से बचने के लिए बहुत ज्यादा तला-भुना, फास्ट-फूड और मसालेदार भोजन का सेवन करने से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: शरीर के इन अंगों में सूजन हो सकता है फैटी लिवर का संकेत, जानें बचाव के उपाय
फैटी लिवर से बचने के लिए डाइट में हरी सब्जियों और फलों को शामिल करना चाहिए। इसके अलावा बहुत ज्यादा तला-भुना और फैटी भोजन करने से बचना चाहिए। शराब का सेवन और स्मोकिंग करने वाले लोगों में इसका खतरा ज्यादा रहता है। सही समय पर फैटी लिवर के लक्षणों को पहचानकर उचित इलाज लेने से ठीक किया जा सकता है।
(Image Courtesy: Freepik.com)
Read Next
World Alzheimer's Day 2023: अल्जाइमर रोग की शुरुआत किन कारणों से होती है? जानें एक्सपर्ट से
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version