
पिता अपने बच्चों को हर परेशानी, हर बीमारी से बचाने में जी-जान से लगे रहते हैं। वे अपने बच्चों की सेहत का पूरा खयाल रखते हैं। वे चाहते हैं कि उनके बच्चे हमेशा सेहतमंद रहें। लेकिन, कई बार पिता ही जाने-अनजाने अपने बच्चों के लिए बीमारी का कारण भी बन जाते हैं। एक ताजा अध्ययन में यह बात सामने आयी है कि अधिक वजन वाले पिता के कारण बच्चे भी मोटे हो सकते हैं।
ओडियो यूनिवर्सिटी के ताजा अध्ययन से पता चला है कि अधिक वजन वाले पिता बच्चों में मोटापा पैदा करने के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं।
चूहों पर किये गए अध्ययन के बाद शोधकर्ता इस नतीजे पर पहुंचे हैं। इसके लिए शोधकर्ताओं ने चूहों को दो समूहों में बांटा। एक समूह को अधिक कैलोरी वाला भोजन दिया गया। इससे स्वाभाविक रूप से उनका वजन बढ़ गया। दूसरे को स्वास्थ्यवर्धक आहार दिया गया। कुछ समय बाद चूहों का प्रजनन कराया गया। दोनों समूह के चूहों से जन्में बच्चों को स्वास्थ्यवर्धक आहार दिया गया। छह हफ्ते बाद शोधकर्ताओं ने पाया कि संतुलित आहार लेने के बावजूद मोटे चूहों से जन्मे बच्चों में मोटापा घर कर गया। उधर सामान्य भोजन करेन वाले चूहे के बच्चों में ऐसा देखने को नहीं मिला।
Read More Articles On Health News In Hindi
Read Next
सिर की चोट से बचाएगा यह डिवाइस
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version